Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

Kolkata: ‘TMC के अत्याचारियों को नहीं छोड़ेंगे, चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा’ : पीएम मोदी

14 मार्च, 2026 06:04 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है और चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा। TMC के किसी अत्याचारी को नहीं छोड़ेंगे। बंगाल का विकास सही नीतियों से होगा।”

टीएमसी न तो खुद काम करती है और न ही दूसरों को काम करने देती
पीएम मोदी ने कहा कि TMC ने रैली में आने वाले लोगों को चोर कहा, लेकिन चोर कौन है यह जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के युवा आज यहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। तृणमूल सरकार राज्य में केन्द्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती। यहां की यह 'तानाशाही' सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह 'परिवर्तन के तूफान' को रोक नहीं पाएगी। मोदी ने कहा, बंगाल में 'महा जंगलराज का शासन' लाने वालों के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।

टीएमसी सरकार बलात्कारियों को संरक्षण प्रदान करती
उन्होंने कहा, टीएमसी न तो खुद काम करती है और न ही दूसरों को काम करने देती है, बंगाल में केंद्रीय योजनाएं ठप पड़ी हैं। बंगाल के युवा 'पलायन के अभिशाप' से पीड़ित हैं, उन्हें न तो डिग्री मिल रही है और न ही नौकरियां। बंगाल में फिर से कानून का राज कायम होगा। अत्याचारों के आरोपी टीएमसी नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी ने कोलकाता में कहा, टीएमसी सरकार बलात्कारियों को संरक्षण प्रदान करती है, संदेशखाली और आरजी कर की घटनाएं इसकी गवाह हैं। टीएमसी की जनविरोधी नीतियों के कारण पश्चिम बंगाल के चंद्रकोना में एक आलू किसान ने आत्महत्या कर ली।

इससे पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे की आधारशिला रखी, जिससे इन दोनों स्थानों की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और लगभग सात से आठ घंटे का समय बचेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह सड़क खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच बन रहे आर्थिक गलियारे का हिस्सा है, जो पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी।

उन्होंने बताया कि यह गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को एकीकृत करेगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बंगाल के अपने दौरे के दौरान एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास और कांगशाबती और शिलाबती नदियों पर अतिरिक्त चार लेन वाले पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनएच-19 और एनएच-114 के खंडों का उद्घाटन किया, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, यात्रा का समय कम होगा, भीड़भाड़ और प्रदूषण कम होगा, क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने हल्दिया गोदी परिसर में 'बर्थ 2' के मशीनीकरण का भी उद्घाटन किया, जिससे कुशल, तेज और पर्यावरण अनुकूल ''कार्गो हैंडलिंग'' संभव हो सकेगी, और खिद्दरपुर (डॉक 1 - पश्चिम) के पुनरुद्धार परियोजना का भी लोकार्पण किया। उन्होंने हल्दिया गोदी परिसर में 'बर्थ-5' के मशीनीकरण और कोलकाता में 'बैस्क्यूल ब्रिज' के नवीनीकरण सहित कई बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने शहर में नदी पर्यटन सुविधा की भी नींव रखी।

मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए 6 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जिनमें कामाख्यागुड़ी, अनारा, तामलुक, हल्दिया, बराभूम और सिउड़ी शामिल हैं। मोदी ने दो रेलवे परियोजनाओं बेल्डा से दंतान के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन में कलाइकुंडा और कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली भी राष्ट्र को समर्पित किया। राज्य में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति