Monday, August 10, 2026
BREAKING
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’ जापान में टाइफून नंबर 15 को लेकर हाई अलर्ट, पीएम तकाइची ने दी सावधानी बरतने की सलाह अमेरिका-ईरान समझौते के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा व्हाट्सएप में वैश्विक स्तर पर आई दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में परेशानी; कई देशों के यूजर्स प्रभावित

राष्ट्रीय

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू

10 अगस्त, 2026 12:16 PM

रांची : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी के रांची जोनल कार्यालय ने राज्य पुलिस और सीआईडी की प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर (एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की है। ईडी की जांच का मुख्य फोकस कथित परीक्षा घोटाले में हुए वित्तीय लेन-देन, बिचौलियों की भूमिका और पैसे के लेन-देन की पूरी कड़ी का पता लगाना है। जांच एजेंसी यह भी देखेगी कि अभ्यर्थियों से कथित तौर पर वसूली गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इसका इस्तेमाल किस तरह किया गया। फिलहाल ईडी ने 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े सीआईडी केस को आधार बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) 2024 की सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भी ईडी अलग से ईसीआईआर दर्ज कर सकती है। इस प्रकरण की जांच सीआईडी पिछले 20 दिन से कर रही है। जांच में परीक्षा आयोजित कराने वाली टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) की भूमिका सबसे ज्यादा संदेहास्पद पाई गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार और झारखंड में जेएसएससी द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने के बावजूद जेपीएससी में इस एजेंसी को ठेका दिए जाने पर गंभीर सवाल उठे हैं। विवाद के केंद्र में रहे जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते के बाद आयोग के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे भी सामने आए हैं। सीआईडी पहले ही पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से चार दौर की पूछताछ कर चुकी है।

सोमवार को आयोग की सदस्य अजिता भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सीआईडी ने इस मामले में अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार, वह राज्य सरकार के एक कार्यालय में कार्यरत था और टीडीपीएल से भी जुड़ा हुआ था। उसे कथित सिंडिकेट का अहम कड़ी बताया जा रहा है। पूछताछ में परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों से जुड़े लेन-देन को लेकर कई जानकारियां सामने आने की बात कही गई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, शुरुआती पड़ताल में करीब 40 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय नेटवर्क की आशंका सामने आई है। इसमें परीक्षा पास कराने और ओएमआर शीट में कथित हेरफेर के लिए रकम लिए जाने के आरोपों की जांच की जा रही है। सीआईडी की छापेमारी में रांची, हजारीबाग, पलामू और धनबाद समेत 18 ठिकानों से दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद किए जाने की जानकारी है।

इनमें ब्लैंक चेक, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, ओएमआर शीट की कार्बन प्रतियां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी की हो चुकी है। इनमें कथित तौर पर परीक्षा में अनुचित तरीके से सफल होने वाले अभ्यर्थी और कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी

NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- 'संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क'

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- 'संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क'

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ईडी प्रमुख राहुल नवीन को अगस्त 2027 तक एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला

ईडी प्रमुख राहुल नवीन को अगस्त 2027 तक एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला