Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

India-EU FTA: ‘मदर ऑफ ऑल डील’ से बदलेगा बाजार का खेल, कार से लेकर शराब तक होंगे सस्ते

27 जनवरी, 2026 07:13 PM

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के रिश्तों में एक नया सवेरा हुआ है। करीब 20 साल की लंबी और जटिल बातचीत के बाद आखिरकार दोनों पक्ष मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर सहमत हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल डील’ करार दिया है। यह डील इसलिए भी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि यह वैश्विक GDP के करीब 25 फीसदी और दुनिया के एक-तिहाई व्यापार का प्रतिनिधित्व करती है।

इस मेगा डील का असर सिर्फ बड़े उद्योगपतियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम आदमी की जेब पर भी सीधा दिखेगा। सवाल यही है कि इस समझौते के बाद भारतीय बाजार में क्या-क्या सस्ता हो सकता है? आइए जानते हैं—

लग्ज़री कारों के शौकीनों के लिए जैकपॉट
अगर आप मर्सिडीज, BMW, ऑडी या पोर्श जैसी यूरोपीय लग्ज़री कारों का सपना देखते हैं, तो यह डील आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। अब तक इन कारों पर 100 फीसदी से ज्यादा आयात शुल्क लगता था, जिससे कीमतें दोगुनी हो जाती थीं। FTA के तहत 15,000 यूरो (करीब 16.3 लाख रुपए) से अधिक कीमत वाली कारों पर टैरिफ घटाकर 40 फीसदी करने का प्रस्ताव है। शुरुआती चरण में यह छूट सीमित कोटा के तहत मिलेगी लेकिन इसके बावजूद कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

विदेशी शराब होगी जेब के अनुकूल
यूरोपीय वाइन और व्हिस्की भारत में हमेशा महंगी रही हैं, क्योंकि इन पर 100 से 125 फीसदी तक की भारी ड्यूटी लगती थी। अब इस समझौते के बाद, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई डील की तर्ज पर यूरोपीय शराब पर भी टैक्स में बड़ी कटौती हो सकती है। इसका मतलब है कि फ्रांस, इटली और स्पेन के प्रीमियम ब्रांड्स अब भारतीय ग्राहकों को पहले से सस्ते दामों पर मिल सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनरी के दाम घटेंगे
यूरोप अपनी हाई-टेक तकनीक और इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है। FTA लागू होने के बाद यूरोप से आयात होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान, मेडिकल डिवाइसेज़, विमान के पुर्जे, केमिकल्स और हाई-एंड मशीनरी सस्ती होगी। मोबाइल पार्ट्स और औद्योगिक मशीनों पर ड्यूटी घटने से भारत में मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम होगी, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। मेटल स्क्रैप के सस्ते आयात से स्टील और अन्य धातुओं की कीमतों में भी स्थिरता आने की उम्मीद है।

भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट
यह समझौता सिर्फ आयात तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय निर्यातकों के लिए EU के 27 देशों के विशाल बाजार के दरवाजे खोल देगा। MK Global की रिपोर्ट के मुताबिक 2031 तक भारत-EU व्यापार 51 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। गारमेंट सेक्टर पर यूरोप में लगने वाली 10 फीसदी ड्यूटी शून्य हो सकती है, जिससे भारतीय कपड़े बांग्लादेश और वियतनाम के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगे और लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी।

हीरा-जवाहरात, चमड़ा उत्पादों और जेनेरिक दवाओं को भी यूरोप के बाजार में आसान एंट्री मिलेगी। यूरोपीय मानकों के साथ तालमेल बैठने से दवा निर्यात में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट