Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

Ind vs Sa 2nd ODI Live: किंग कोहली का बैक टू बैक 100, भारत का तीन विकेट पर स्कोर 250 पार

03 दिसंबर, 2025 04:29 PM

रायपुर। गायवाड़ के बाद विराट कोहली ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है। कोहली ने 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। किंग कोहली का बैक टू बैक यह दूशरा शतक है। इससे पहले रांची वनडे में भी किंग कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब रायपुर में भी किंग कोहली का वही अंदाज देखने को मिला। एक समय पर भारत के 60 से कम के स्कोर पर दो विकट गिर चुके थे। इसके बाद किंग कोहली और गायकवाड़ ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने अपने शतक पूरे किए। हालांकि गायकवाड़ 105 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 275 रन के पार हो गया है।

इससे पहले मैच में भारत को लगातार 20वीं बार टॉस में हार का सामना करना पड़ा और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”पिच कैसा व्यवहार करेगी यह कह पाना मुश्किल है। उम्मीद है कि ओस आने से चेज करना आसान रहेगा। हमारी टीम में तीन बदलाव हुए हैं। मैं, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी प्लेइंग इलेवन में आए हैं। हमारे लिए ये बड़ा मौक़ा है क्योंकि हम सीरीज बराबर कर सकते हैं।”

भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो टॉस पर ही मैं सबसे अधिक दबाव महसूस करता हूं। पिछले मैच में काफ़ी सकारात्मक चीज़ें रहीं। हमें पता है कि क्या उम्मीद करनी है। ओस काफ़ी बड़ी भूमिका निभाएगी। हमें ये पता था और गेंदबाज़ों ने इसके लिए तैयारी की हुई है। हम बिना बदलाव के खेल रहे हैं।” भारत ने रांची वनडे में मेहमान टीम को 17 रनों से हराकर पहला मैच अपने नाम किया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा