Sunday, June 28, 2026
BREAKING
जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया आमिर जांगू का दोहरा शतक, चेज ने खेली दमदार पारी, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने कसा शिकंजा महिला टी20 विश्व कप: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड की टीम, श्रीलंका का भी सपना टूटा, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की आतिशी पारी, इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड फीफा वर्ल्ड कप: क्रोएशिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, घाना को 2-1 से हराया फीफा वर्ल्ड कप: पनामा को 2-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा इंग्लैंड

बाज़ार

IDBI Bank Share: सरकार के एक फैसले से IDBI Bank का शेयर हुआ धड़ाम, 15% तक टूट गए भाव

16 मार्च, 2026 06:53 PM

सोमवार को शुरुआती कारोबार में IDBI Bank के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार बैंक के विनिवेश (डिसइन्वेस्टमेंट) की प्रक्रिया रोकने पर विचार कर रही है, जिसके बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ गई और शेयर में तेज बिकवाली हुई।

बीएसई पर बैंक का शेयर पिछले सत्र में 92.20 रुपए पर बंद हुआ था, जबकि सोमवार को यह 78.05 रुपए पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 77 रुपए तक गिर गया। करीब 11:50 बजे यह 14.48% गिरकर 78.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। बैंक का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 118.45 रुपए और न्यूनतम स्तर 72.04 रुपए रहा है।

फ्लोर प्राइस से कम आई बोली
सूत्रों के मुताबिक बैंक के विनिवेश के लिए मिली फाइनेंशियल बोली सरकार द्वारा तय किए गए फ्लोर प्राइस से कम रही। इसी वजह से सरकार इस प्रक्रिया को फिलहाल रोकने पर विचार कर रही है। अगर सरकार बिक्री जारी रखती है तो पूरी बोली प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ सकती है।

मई 2021 में कैबिनेट ने आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। इसके बाद 2023 में सरकार और Life Insurance Corporation of India (LIC) ने बैंक में अपनी-अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बेचने का फैसला किया था। फिलहाल बैंक में केंद्र सरकार की 45.48% और एलआईसी की 49.24% हिस्सेदारी है।

किसने लगाई बोली?
सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि बैंक के लिए किसने बोली लगाई है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक Fairfax Financial Holdings और Emirates NBD ने फाइनेंशियल बिड्स दी थीं। वहीं Kotak Mahindra Bank ने फरवरी में साफ कर दिया था कि उसने आईडीबीआई बैंक के लिए कोई बोली नहीं लगाई।

अगर बैंक में सरकार अपनी 30.48% हिस्सेदारी बेचती है, तो शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से उसे करीब 30,215 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।

विनिवेश लक्ष्य पर असर
सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी कम करने की कोशिश में है लेकिन अगर इस बैंक की रणनीतिक बिक्री रद्द होती है, तो वित्त वर्ष 2027 में सरकार के विनिवेश लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल हो सकता है। सरकार ने विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन के जरिए 80,000 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य तय किया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे