Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Himachal News : मुख्यमंत्री ने बायोचार कार्यक्रम का शुभारंभ किया

27 अगस्त, 2025 05:08 PM

शिमला: हिमाचल प्रदेश में देश का पहला स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा।इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

इस संबंध में आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, हिमाचल प्रदेश वन विभाग और प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई के मध्य एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओए) हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक उल्लेखनीय कदम है। यह परियोजना जंगल में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने में सहायक सिद्ध होगी, इससे समुदायों के लिए आजीविका के अवसर और जागरूकता भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत चीड़ की पत्तियां, लैंटाना, बांस और पेड़-पौधों पर आधारित अन्य सामग्री से पैदा बायोमास का उपयोग करके बायोचार का उत्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और सोलन ज़िला और चीड़ बहुल क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने के लिए समझौता ज्ञापन को छह महीने के भीतर लागू किया जाए। इस पहल से रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य को कार्बन क्रेडिट प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। सतत बायोमास संग्रहण के लिए प्रोक्लाइम, वन विभाग के माध्यम से, स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। लोगों को एकत्रित बायोमास के लिए 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गुणवत्ता और मात्रा बनाए रखने के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन भी प्रदान किए जाएंगे।

बायोमास संग्रहण के इस कार्यक्रम केे माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 50,000 श्रम दिवस आय उत्पन्न होने की संभावना है। परियोजना से प्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे। संरक्षित संग्रहण पद्धतियों, कृषि में बायोचार के उपयोग और जलवायु परिवर्तन पर विश्वविद्यालय की साझेदारी में कौशल विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 10 साल तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान 28,800 कार्बन क्रेडिट उत्पन्न होने की उम्मीद है, जिससे हिमाचल प्रदेश की हरित पहलों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस त्रिपक्षीय समझौते के तहत, वनों में लगने वाली आग की घटनाओं पर काबू पाने, लैंटाना के उन्मूलन और पायरोलिसिस तकनीक के माध्यम से बायोचार के उत्पादन के लिए चीड़ की पत्तियों, बांस और अन्य बायोमास अवशेषों का सतत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक संयुक्त प्रारूप तैयार किया गया है। यह पहल मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने, कार्बन पृथक्करण को बढ़ावा देने, अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्बन क्रेडिट और बायोमास संग्रहण एवं कौशल विकास के माध्यम से स्थानीय आजीविका के अवसर पैदा करेगी। प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस परियोजना के चरणबद्ध कार्यान्वयन में एक मिलियन अमेरिकी डॉलर तक निवेश करेगी।

वन विभाग सामुदायिक भागीदारी के साथ सतत बायोमास संग्रहण का समन्वय और निगरानी, आवश्यक परमिट और रियायतें और वन एवं पर्यावरण नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करेगा। विश्वविद्यालय संयंत्र और भंडारण सुविधाओं के लिए नेरी, हमीरपुर में लगभग तीन एकड़ भूमि उपलब्ध करवाएगा। इसके अतिरिक्त, आवश्यक अनुमोदनों के लिए सहयोग और कृषि में बायोचार अनुप्रयोगों पर अनुसंधान करेगा। 

वन और कृषि-आधारित बायोमास से प्राप्त बायोचार का उपयोग कृषि, धातु विज्ञान और अन्य उद्योगों में व्यापक रूप से किया जाता है। प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बायोचार उत्पादन, कार्बन क्रेडिट सृजन और जलवायु परिवर्तन शमन परियोजनाओं में विशेषज्ञता से परिपूर्ण कंपनी है। यह कंपनी इस परियोजना की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक पूंजी निवेश करेगी।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन संजय सूद, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर ठाकुर और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले