Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

Himachal: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कल प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

24 मई, 2026 08:51 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में 25 मई को सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों और विभिन्न विभागों के कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।

विनय कुमार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र की मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को आम लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि से देश महंगाई की दलदल में फंसता जा रहा है और आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों पर पूरी तरह खामोश है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर केवल राजनीतिक लाभ के लिए लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और अन्याय के खिलाफ हर संघर्ष में आगे रहेगी।

नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना
विनय कुमार ने प्रदेश भाजपा नेताओं पर भी हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के परिणामों से भाजपा हताश हो गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा तेजी से विघटन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। विनय कुमार के अनुसार भाजपा लंबे समय से झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब जनता उसके बहकावे में आने वाली नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी