Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

Highcourt की एक गलती से पंजाब में मचा हड़कंप, आग की तरह फैली ये चर्चा

27 अक्टूबर, 2023 10:35 AM

चंडीगढ़: हाईकोर्ट के एक आदेश में गलती से पंजाब में हड़कंप मच गया। जालंधर के एक प्रेमी जोड़े ने खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह रचा कर हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दायर की थी।

दरअसल याचिकाकर्ता प्रेमी जोड़ा, जिसमें लड़की का नाम रणजीत कौर और लड़के का नाम मंदीप कुमार था, लेकिन हाईकोर्ट ने आदेश में गलती से लड़के का नाम मंदीप कौर लिख दिया। समाचार प्रकाशित होने के बाद चर्चा आग की तरफ फैल गई कि एक गुरुद्वारे में 2 लड़कियों का विवाह करवा दिया गया। आनन-फानन में आनंद कारज कराने वाले पाठी के खिलाफ कार्रवाई हुई, जिसे सामाजिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।  याची के वकील संजीव कुमार विकं ने बताया कि क्लॅरिकल मिस्टेक को ठीक करवाने के लिए सोमवार को हाईकोर्ट में अर्जी दायर करेंगे। उनके अनुसार जोड़े ने खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह करवाया था। गुरुद्वारे के रिकॉर्ड में लड़के और लड़की के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिए गए थे। विर्क ने बताया कि प्रेमी जोड़ा उनकी सुरक्षा की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में मौजूद था, लेकिन वह कोर्ट रूम के बाहर था।

लड़के-लड़की का विवाह कराया था, आधार कार्ड भी रिकॉर्ड में हैं: पाठी
पाठी का कहना था कि उसने लड़के व लड़की का विवाहकराया था, जो बालिग थे। उनके आधार कार्ड भी रिकॉर्ड में हैं। बात फैली कि विवाह होने के बाद कागजों में छेड़छाड़ कर दोनों लड़कियों ने हाईकोर्ट जाकर सुरक्षा मांगी है। इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गई और यहां-वहां से पूछताछ होने लगी। मामला मीडिया में आने के बाद याचिकाकर्ता के वकील को जानकारी मिली। उन्होंने आदेश पढ़े तो उसमें नाम की मिस्टेक थी, जिसके कारण मामला संवेदनशील हो गया है।

जान का खतरा बताया
25 वर्षीय लड़की और 29 वर्षीय लड़के ने याचिका में बताया था कि 18 अक्तूबर को खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह किया है। घरवाले खुश नहीं हैं और उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने जालंधर के एस.एस.पी. को मांग पत्र दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में हाईकोर्ट की शरण ली। हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए जालंधर के एस.एस.पी. को याची के मांग पत्र पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आदेश दिया था। साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। आदेश में स्पष्ट किया था कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो आदेश उसके मार्ग में बाधा नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान