Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

Haryana में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुई सख्ती, राज्य महिला आयोग ने लिए तीन बड़े फैसले

23 अक्टूबर, 2025 07:06 PM

चंडीगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने तीन बड़े फैसले लिए हैं। इनमें राज्य के हर जिम में महिला ट्रेनर और विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान में रात में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लाने-ले जाने वाली कैब में महिला ड्राइवर अनिवार्य होगी।

इसके अलावा इच्छुक महिलाओं को कैब ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी आयोग की तरफ से निशुल्क दिलाया जाएगा। आयोग ने साफ किया है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि राज्य के सभी जिम में अब कम से कम एक महिला प्रशिक्षक का होना अनिवार्य होगा। आयोग के मुताबिक इससे महिलाओं की सुरक्षा, गोपनीयता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राज्य महिला आयोग ने तय किया है कि प्रदेश की इच्छुक महिलाओं को कैब ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और परिवहन क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना है। आयोग का मानना है कि रात में सफर करने वाली महिलाओं के लिए यह कदम सुरक्षा कवच साबित होगा।

रेनू भाटिया ने बताया कि दिल्ली और केरल में महिलाओं को ऑटो और टैक्सी ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाती रही है। इन्हीं अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए हरियाणा महिला आयोग ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आयोग का यह फैसला साफ संदेश देता है कि अब महिलाओं की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा। आयोग सोमवार तक इन तीनों फैसलों पर लिखित आदेश जारी करेगा।

जिम में महिला प्रशिक्षक होने से महिलाएं सहज महसूस करेंगी और अपनी फिटनेस पर खुलकर ध्यान दे सकेंगी। कई बार जिम में महिलाओं के साथ अभद्रता या छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती हैं। नई व्यवस्था लागू होने से ऐसी घटनाओं में कमी आ सकेगी। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाली कैब में महिला चालक होने से उन महिलाओं को राहत मिलेगी जो देर रात तक काम करती हैं। इससे कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और महिलाएं निर्भय निर्भय होकर कार्यस्थल पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकेंगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान