Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

Haryana: घग्गर ड्रेन टूटने से 500 एकड़ किसानों की भूमि जलमग्न, अन्नदाता को हुआ भारी नुकसान

31 अगस्त, 2025 07:02 PM

हिसार : गंगवा कैमरी गांव के बीच ड्रेन टूटने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई जिससे किसानों का नुकसान हो गया। हिसार घग्गर ड्रेन में दो गुणा पानी बह रहा है ड्रेन की क्षमता क्यूसेक (384) है परंतु इन क्यूसेक (800) पानी बह रहा है। गंगवा पातन शाहपुर और चुली खुर्द गांव के पास ड्रेन टूटी है इससे ये मौसम की मार के कारण हो रहा है किसानों को भारी नुकसान हुआ है। 500 सौ एकड में पानी जलमग्न हो गया है।


बारिश के कारण घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन अत्यधिक बरसात के कारण ज्यादा क्यूसेक पानी बहा रहा है ज्यादा पानी के कारण कैमरी पातन के बीच ड्रेन टूट गई प्रशासन की ग्रामीणों की टीम मौके पर पहुचे और प्रशासन की और से 300 सौ मनरेका मजदूरों और ढाई से अधिक ग्रामीणों को मौके की मदद ली गई। ड्रेन टूटने से कई गांव के खेत जलमग्न हो गए है। इसी दौरान पातन शाहपुर, मात्रश्याम चुली खुर्द में ड्रेने टूटी है उसका पानी खेतो में बहा था। गंगवा की दस ढाणियों को खाली करवाया गया है।


घग्गर ड्रेन को मिट्टी के कट्टे लगाकर पाटने का काम किया गया है। तीस फीट चौड़ा कटाव और पानी बहाव तेज होने से मिट्टी और बोरे ठहर नही पाए फिर से लगाए गए जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीन की मदद की गई। ड्रेन में लकडी की बलिया लगाकर पानी के बहाव को कम किया गया। हिसार जिले में 55 प्रतिशत बारिश अधिक हो चुकी है ज्यादा बारिश का पानी ड्रेन में डाल दिया जाता था परंतु बारिश के कारण ड्रेने फुल चल रही है ।


हालत ये है कि आठ सौ क्यूसेक पानी ड्रेन में चल रहा है वही बरवाला हांसी के सरकारी स्कूलों में पानी भर गया है जिसके कारण छात्र स्कूल नही जा पा रहे है। जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टाक ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर आए और और दस ढाणियो को खाली करवाया गया है। लोग जल प्रवाह को देखते हुए खुद मकान खाली कर रहे है किसानों के खेतो में पानी चला जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। गगवा के सरपंच भगवानदास ने कहा कि मिट्टी के कट्टे लगा कर पानी को रोका गया जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया है। जिला पार्षद कर्मकेश कूडू ने बताया कि जलभराव से कपास, मूंग, ग्वार, अन्य फसलें नष्ट हुई है।


हिसार के इन गांवों में पानी भरा
हिसार के सीसर गढी, बधावड, ढांड, बाडा हेडी, पुट्टी सिहवा भकलाना, गुराना, सिहवा खास , सुलखनी, खरडा, शिकारपुर, रायपुर, राजली, लुदास, मात्रश्याम, शाहपुर, गंगवा शाहपुर, टोकस पातन, लाडवा का के खेतो में पानी भरा है।


मुआवजा दिया जाना चाहिए सरकार को
अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष शमशेर नंबरदार ने कहा कि हिसार के 30 गांवों के खेतो में जलभराव है (1.25) लाख एकड भूमि पर पानी भरने से खेतो में किसानों का नुकसान हुआ है और फसलें तबाह हो चुकी है पिछले सात से दस दिन मे घग्गर ड्रेन टूटी है शाहपुर में तीन बार टूट चुकी है। चुली कला, गांव, कैमरी लाडवा, मात्रश्याम में ड्रेन टूट चुकी है। जिन किसानों का नुकसान हुआ है सरकार को गिरदावरी करवा कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ढाणियो में तीन से चार फुट तक पानी घुस गया है। ड्रेन के नजदीक पहने वाले लोग पशु व अन्य सामान लेकर पलायन कर गए है।


उधर विभाग के अधिकारी आनंद श्योराण ने कहा कि ड्रेन में कैपेसिटी से ज्यादा पानी आ रहा है लाडवा गंगवा के पास पाटने का काम किया गया है दोनो स्थान पर पाट दी और स्थिति कंट्रोल में है। मौसम विभाग के अनुसार डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार बरसात पांच सितंबर तक होने की संभावना है और हरियाणा और दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना बनी रहेगी।


ओबीसी सैल के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि किसानों को मौसम की दोहरी मार पड़ी है किसानों को काफी नुकसान हुआ है ऐसे में हरियाणा सरकार को किसानों के नुकसान की भरपाई करने के लिए किसान को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान