Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

हरियाणा

Haryana SI Murder Case: हरियाणा में ADGP दफ्तर में तैनात SI की हत्या, 5 आरोपी किए गिरफ्तार

07 नवंबर, 2025 08:03 PM

हिसार : बीती रात हिसार में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की ईंटों से हमलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए भाग रहे 3 युवकों के हाथ और पैर में फ्रेक्चर भी आए हैं। पुलिस ने मौके से एक कार तथा दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। 

आरोपियों की पहचान

इस मामले में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ढाणी श्यामलाल निवासी 54 वर्षीय महेंद्र उर्फ गब्बर, महेंद्र उर्फ गब्बर का बेटा 20 वर्षीय बेटा सुभाष, विनोद नगर गली नं 5 निवासी निवासी 33 वर्षीय प्रवीण, तिलकनगर नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर निवासी 33 वर्षीय जतिन , मुल्तानी चौक निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र का नाम शामिल है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिरसा में तैनात थे, लेकिन फिलहाल एडीजीपी ऑफिस हिसार की शिकायत शाखा में डेपुटेशन पर कार्यरत थे। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे मोहल्ले में कुछ युवक हुड़दंग और गाली-गलौज कर रहे थे। इसे रोकने के लिए जब रमेश कुमार बाहर आए तो युवकों ने मौके पर तो भाग लिया, लेकिन एक घंटे बाद वे दोबारा लौटे और घर के सामने गाली-गलौज शुरू कर दी। रमेश ने फिर उन्हें रोका तो उन्होंने डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार गिर पड़े। परिवार वालों के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

करीब 57 वर्षीय रमेश कुमार की जनवरी 2026 में रिटायरमेंट होनी थी। वह परिवार सहित ढाणी श्यामलाल की गली नंबर 3 में रहते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। बेटा हिमाचल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, एक बेटी गुरुग्राम में नौकरी करती है, जबकि बड़ी बेटी विवाहित है।

पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया: एसपी

इस मामले को लेकर एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि हमला करने वाले रमेश कुमार के दूर के रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल भेजा गया है। 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव