Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

Haryana: कुरुक्षेत्र में 21 दिन का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 25 को पीएम मोदी होंगे शामिल, इस दिन से होगा शुरू...

03 नवंबर, 2025 06:20 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा को महिला वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा और प्रयासों से अब तक मॉरीशस, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा चुका है। इस वर्ष 10वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। पहली बार यह महोत्सव 21 दिनों तक चलेगा। इस आयोजन में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2016 में गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की शुरुआत हुई थी।

मध्य प्रदेश रहेगा सहयोगी राज्य

इस बार गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश सहयोगी राज्य की भूमिका निभाएगा। राज्य द्वारा ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक पवेलियन बनाया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में 16 देशों के विद्वान

24 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें विदेश मंत्रालय के माध्यम से 16 देशों के 25 विद्वान भाग लेंगे। साथ ही, विदेश मंत्रालय द्वारा 51 देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। फिजी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो से 20 पंडित दो दिन के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्य आकर्षण

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा द्वारा महोत्सव के दौरान विशेष YouTube चैनल चलाया जाएगा। 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर तट पर भावगीत महाआरती का आयोजन होगा। 1 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ, गीता पाठ एवं भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन 18,000 विद्यार्थी गीता का वैश्विक पाठ करेंगे और 182 तीर्थ स्थलों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर गीता पुस्तक मेला आयोजित होगा। 7 देशों के 25 शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बलराम कुश्ती दंगल का भी आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध पहलवान भाग लेंगे।

संपूर्ण हरियाणा में होंगे कार्यक्रम

28 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित किए जाएंगे। 1 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर 1800 विद्यार्थी प्रत्येक जिले में गीता का वैश्विक पाठ करेंगे।

विशेष आयोजन

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर भी कुरुक्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों आयोजनों में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में सहभागिता हेतु सभी हरियाणा वासियों एवं देशवासियों के मंगल भविष्य की कामना की है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान