Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

Gold Rate New Record: सोना पहली बार ₹1.5 लाख के पार, एक ही दिन में ₹7,000 उछला, 10 ग्राम 24 कैरेट का नया रेट

20 जनवरी, 2026 06:40 PM

नई दिल्ली : सोना और चांदी की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कीमती धातुओं में जारी जबरदस्त तेजी ने नया इतिहास बना दिया है। जहां सोमवार को चांदी ने पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया, वहीं इसके अगले ही दिन मंगलवार को सोना भी पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर एक ही दिन में सोना करीब 7,000 रुपये महंगा हो गया और 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।

सोना बना ‘डेढ़लखिया’
सोने में बीते साल भी जबरदस्त तेजी देखी गई थी और यह सिलसिला इस साल भी जारी है। सोमवार को MCX पर सोना 1,45,639 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को कारोबार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ 1,45,500 रुपये से हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, सोने ने रफ्तार पकड़ ली और पिछले बंद भाव के मुकाबले 6,861 रुपये चढ़कर नया रिकॉर्ड बना दिया। अब सोना एक लाख से बढ़कर डेढ़ लाख के स्तर पर पहुंच चुका है।


जनवरी में ही 17 हजार रुपये महंगा सोना
जनवरी की शुरुआत में सोने की कीमतों में थोड़ी सुस्ती जरूर दिखी थी, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चली। महीने के सिर्फ 20 दिनों में ही 24 कैरेट सोना 17,053 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। खास बात यह है कि पिछले दो दिनों में ही सोने की कीमत में करीब 9,983 रुपये की तेजी आई है।
गौरतलब है कि 5 फरवरी एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स का भाव पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम था।


घरेलू बाजार में भी दिखा असर
सोने की तेजी सिर्फ MCX तक सीमित नहीं रही, बल्कि घरेलू सर्राफा बाजार में भी कीमतें तेजी से बढ़ीं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,43,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को बढ़कर 1,46,380 रुपये हो गया। यानी एक दिन में ही 2,434 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।


घरेलू बाजार में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम):
24 कैरेट सोना: ₹1,46,380
22 कैरेट सोना: ₹1,42,286
20 कैरेट सोना: ₹1,30,270
18 कैरेट सोना: ₹1,18,560


चांदी भी नहीं रही पीछे
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। घरेलू बाजार में चांदी सोमवार को 2,93,975 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो मंगलवार को 10,888 रुपये की छलांग लगाकर 3,04,863 रुपये प्रति किलो पर खुली। वहीं MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 17,723 रुपये चढ़कर 3,27,998 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 के बाद से अब तक चांदी की कीमत में 92,297 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।


खरीदारी से पहले यह जानना जरूरी
IBJA की वेबसाइट पर जारी सोना-चांदी के दाम पूरे देश में एक जैसे होते हैं। हालांकि जब ग्राहक गहनों की खरीदारी करते हैं, तो उन्हें इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है। मेकिंग चार्ज शहर और ज्वेलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है, जिससे अंतिम कीमत और बढ़ जाती है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान