Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
काइलियन एमबाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया: फीफा वर्ल्ड कप 2026 लियोनेल मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया को 3-0 से हराया एर्लिंग हालैंड के डबल धमाके से नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इराक को 4-1 से हराया जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर की द्विपक्षीय बैठक, भारत-यूके संबंधों की प्रगति पर चर्चा सम्मान और स्वीकार्यता से बढ़ता है आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री मोदी वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा जी7 सम्मेलन में पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात, रणनीतिक सहयोग पर चर्चा G7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा G7 समिट में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से म‍िले पीएम मोदी, G-20 से पहले एफटीए पूरा करने पर हुई चर्चा असम बॉर्डर पर हड़कंप: घास काटने गए भारतीय को उठा ले गए बांग्लादेशी, फिर देर रात...

राष्ट्रीय

G7 समिट में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से म‍िले पीएम मोदी, G-20 से पहले एफटीए पूरा करने पर हुई चर्चा

17 जून, 2026 10:30 AM

पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ बैठक में यह बात कही।

पीएम मोदी ने मार्क कार्नी से कहा, “आपसे मिलकर खुशी हुई। G7 में हमारी पहली मुलाकात हुई थी और आज एक साल बाद फिर मिल रहे हैं। जैसा कि आपने कहा, हम चार बार मिल चुके हैं और फोन पर भी लगातार बातचीत होती रही है। हम द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते रहे हैं। एक दोस्त देश के रूप में हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं। भारतीय समुदाय के प्रति आपकी चिंता और सहयोग के लिए मैं आपका आभारी हूं। भारतीय मूल के लोगों ने हमेशा सकारात्मक योगदान दिया है।”

पीएम मोदी ने कहा, “आप सही कह रहे हैं कि हम मुक्त व्यापार समझौते को लेकर काफी उत्साहित हैं। आपने मुझे कनाडा आने का निमंत्रण दिया है और मैं भी इस साल आने की कोशिश कर रहा हूं। मेरी यात्रा से पहले हम इस समझौते को पूरा कर लें। हम तकनीक के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ना चाहते हैं। ऊर्जा सुरक्षा के मामले में भी कनाडा भारत का एक बड़ा साझेदार बन सकता है। आज इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।”

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई अच्छी प्रगति की समीक्षा की और व्यापार, ऊर्जा, नवाचार, शिक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। मार्क कार्नी ने कहा कि दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में अच्छी प्रगति कर रहे हैं।

मार्क कार्नी ने कहा, “एक साल में चार महाद्वीपों पर हमारी चार मुलाकातें हुई हैं। कनाडा के कनानास्किस में हुए जी-7 सम्मेलन से ही आपने हमारे संबंधों के लिए एक ऊंचा लक्ष्य तय किया था। कुछ महीने पहले आपने मेरा जिस तरह स्वागत किया, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं। मैं भी आपको कनाडा आने का निमंत्रण देता हूं और आपका स्वागत करने के लिए सम्मानित महसूस करूंगा। हम लगातार अच्छी प्रगति कर रहे हैं।”

भारत और कनाडा ने अपने रिश्तों को नई गति देने के संकेत दिए हैं और दोनों देशों के नेताओं ने जल्द ही मुक्त व्यापार समझौता पूरा होने को लेकर भरोसा जताया है।

कार्नी ने कहा, “पीएम मोदी को समय-सीमा तय करना पसंद है और मुझे भी। इसलिए हमने लक्ष्य रखा है कि जी-20 शिखर सम्मेलन तक यह समझौता पूरा हो जाए। हमारी टीमें इसी दिशा में काम कर रही हैं। बातचीत के दौरान हमें यह महसूस हो रहा है कि विश्वविद्यालयों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यापारिक सहयोग के जरिए दोनों देशों के बीच और भी बहुत कुछ किया जा सकता है। भारत से अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल कनाडा आया है और कनाडा से भी बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत आने वाला है। आपने दशक के अंत तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। हमारा मानना है कि इस साझेदारी के जरिए हम इससे भी बेहतर कर सकते हैं।”

पिछले महीने कार्नी ने कहा था कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता कनाडा के कर्मचारियों और कारोबारों के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा। ओटावा में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “हम भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। यह कनाडा के कर्मचारियों और व्यवसायों के लिए एक बड़ा अवसर होगा और एक विशाल नए बाजार के दरवाजे खोलेगा।”

कार्नी ने बताया कि दोनों पक्षों ने बातचीत की प्रगति की समीक्षा की और ऊर्जा, कृषि-खाद्य, प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों पर चर्चा की।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सम्मान और स्वीकार्यता से बढ़ता है आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री मोदी

सम्मान और स्वीकार्यता से बढ़ता है आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री मोदी

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

G7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

G7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

असम बॉर्डर पर हड़कंप: घास काटने गए भारतीय को उठा ले गए बांग्लादेशी, फिर देर रात...

असम बॉर्डर पर हड़कंप: घास काटने गए भारतीय को उठा ले गए बांग्लादेशी, फिर देर रात...

किसी को नहीं छोड़ूंगा; शुभेंदु अधिकारी ने TMC को चेताया, बोले- बंगाल में जल्द होगी बंपर बहाली

किसी को नहीं छोड़ूंगा; शुभेंदु अधिकारी ने TMC को चेताया, बोले- बंगाल में जल्द होगी बंपर बहाली

नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू, अब इन 5 शहरों तक कर सकेंगे सफर

नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू, अब इन 5 शहरों तक कर सकेंगे सफर

E20 वाला पेट्रोल डलाया तो टंकी पर चिपकी चींटियां? वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

E20 वाला पेट्रोल डलाया तो टंकी पर चिपकी चींटियां? वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल? हाईकमान ने 66 नेताओं को दिल्ली बुलाया; जानें अंदर की बात

पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल? हाईकमान ने 66 नेताओं को दिल्ली बुलाया; जानें अंदर की बात

ईरानी तेल से प्रतिबंध हटा रहा अमेरिका, नई डील में बनी सहमति; भारत को कैसे फायदा

ईरानी तेल से प्रतिबंध हटा रहा अमेरिका, नई डील में बनी सहमति; भारत को कैसे फायदा

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी