Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

FY26 में भारत का टोल कलेक्शन 9% तक बढ़ने का अनुमान, हाईवे ट्रैफिक से मिलेगी रफ्तार

04 जनवरी, 2026 12:02 PM

भारत का टोल कलेक्शन वित्त वर्ष 26 में 5-9 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इससे वित्त वर्ष 27 में टोल रोड सेक्टर में स्थिरता बने रहने का अनुमान है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। आईसीआरए की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि टोल रोड सेक्टर स्थिर बना हुआ है और इसमें आने वाले समय में तेज ग्रोथ होने की संभावना है।

आईसीआरए के अनुसार, कमजोर थोक महंगाई से FY27 में नए टोल प्रोजेक्ट्स पर 3.2% और पुराने पर 1.6–2% वृद्धि अनुमान

आईसीआरए के सेक्टर हेड और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट एम राजशेखर रेड्डी ने कहा, “थोक महंगाई दर के कमजोर बने रहने के कारण वित्त वर्ष 27 में नए प्रोजेक्ट्स के लिए टोल रेट वृद्धि करीब 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है और पुराने प्रोजेक्ट्स के लिए यह 1.6 प्रतिशत से लेकर 2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। “

रिपोर्ट के अनुसार FY27 में टोल वसूली 5–8% बढ़ेगी, लागत घटने से बीओटी टोल रोड परियोजनाओं का ऋण कवरेज मजबूत रहेगा

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन कारकों के चलते वित्त वर्ष 2027 में टोल वसूली में 5-8 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। टोल वसूली में वृद्धि और संचालन एवं रखरखाव लागत में कमी के चलते, बीओटी टोल रोड परियोजनाओं के लिए ऋण कवरेज मेट्रिक्स पर्याप्त रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार एचएएम और ईपीसी परियोजनाओं में सख्त बोली मानदंड सकारात्मक, पर पर्याप्त योग्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएम) और इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) परियोजनाओं के लिए बोली मानदंडों में हालिया सख्ती एक सकारात्मक कदम है। हालांकि, प्रतिस्पर्धा में बड़ी कमी आने की संभावना नहीं है क्योंकि कई कंपनियां अभी भी सख्त मानदंडों के तहत योग्य हैं।

एनएचएआई ने टीओटी बंडलों से नौ महीनों में 12,357 करोड़ जुटाए; कुल आय वित्त वर्ष अंत तक 1.3 लाख करोड़ अनुमान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर बंडलों के माध्यम से 12,357 करोड़ रुपए जुटाए, जिससे वित्त वर्ष 2019 से अब तक कुल आय 1,04,990 करोड़ रुपए हो गई है। अतिरिक्त बंडलों के जारी होने के साथ, इस वित्त वर्ष के अंत तक कुल आय लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है।

अप्रैल-अक्टूबर 2025 में सड़क निर्माण घटा; वित्त वर्ष 2026 में 9,000–9,500 किमी अनुमान, पिछले साल से कम

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अप्रैल-अक्टूबर 2025 के बीच 3,468 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य किया गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 3,920 किलोमीटर था। वित्त वर्ष 2026 के पूरे वित्त वर्ष के लिए, एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य के 9,000-9,500 किलोमीटर तक कम रहने का अनुमान लगाया है, जो वित्त वर्ष 2025 में हासिल किए गए 10,660 किमी से थोड़ा कम है।रेटिंग एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2026 में सरकार द्वारा  दिए गए रोड कॉन्ट्रैक्ट्स 8,500-9,000 किलोमीटर तक पहुंच जाएंगे, जो वित्त वर्ष 2025 के अनुमानित 7,500-8,000 किलोमीटर से थोड़ा अधिक है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट