Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

मनोरंजन

Film Review Jatt: बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ का धमाल, ध्वस्त कर दी राणातुंगा की लंका

12 अप्रैल, 2025 06:19 PM

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद सनी देओल की एक दमदार एक्शन फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने 9.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग करने के बाद दूसरे दिन भी अच्छी कमाई की। हालांकि वर्किंग डे के चलते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक जाट ने रिलीज के दूसरे दिन 7 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई अब 16.50 करोड़ रुपए हो गई है।

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के एक गांव की है, जिस पर खतरनाक गुंडे राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) का राज है। इसमें उसका भाई सोमुलु (विनीत कुमार सिंह) भी शामिल है। गांव के लोग राणातुंगा से काफी परेशान हैं। उस इलाके की पुलिस भी राणातुंगा से डरती है। कोई भी उसके खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता और जो उठाता है, उसे राणातुंगा के हाथों मरना पड़ता है। इसी बीच राष्ट्रपति वसुंधरा (राम्या कृष्णन) को खून से लथपथ एक छोटी बच्ची का पत्र मिलता है, जिसमें लिखा होता है कि उसके गांव को राणातुंगा से बचाया जाए, नहीं तो उस गांव में कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।

पत्र पढ़ने के बाद राष्ट्रपति तुरंत इस केस को सीबीआई ऑफिसर सत्यमूर्ति (जगपति बाबू) को सौंप देती हैं और उन्हें जल्द से जल्द इस पर अपडेट देने का आदेश देती हैं। इसी बीच एक जाट बलदेव प्रसाद सिंह (सनी देओल) उस गांव में प्रवेश करता है, जिसके बाद बलदेव सिर्फ एक सॉरी के लिए उस गांव में उत्पात मचाना शुरू कर देता है। फिर गांव वालों को उससे काफी उम्मीदें होती हैं। ये बलदेव प्रसाद सिंह कौन है? क्या वह राणातुंगा के वर्चस्व को खत्म कर पाएगा? यह सब जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी, जिसके लिए आपको सिनेमाघरों की ओर रुख करना होगा।

पहली बार हिंदी पट्टी का रुख करने वाले फिल्म के राइटर-डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी का लक्ष्य पहले सीन से साफ है। उन्हें सिर्फ एक मसाला एक्शन एंटरटेनर बनानी है, जिसे देखकर जनता कभी सीटी मारे, कभी चौंके तो कभी भावुक हो जाए। गोपीचंद ने अपने एक्टर्स की खूबियों को भी बखूबी भुनाया है। सनी देओल इस एक्शन अवतार में जानदार लगे हैं, वहीं रणदीप हुड्डा ने अपने रावण रूपी विलेन से हीरो को चमकने का मौका दिया है। राणातुंगा की पत्नी की भूमिका में रेजिना कैसेंड्रा ने भी लेडी पुलिस अफसर के चीरहरण वाले छिछले सीन के बावजूद शानदार काम किया है। संयामी खेर भी अपने रोल में जमी हैं। हां, विनीत कुमार सिंह को अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त मौका नहीं मिला है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर