Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

शिक्षा

Exam: नीट के कारण टलेगा सीयूईटी यूजी एग्जाम

22 अप्रैल, 2025 01:22 PM

नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2025 की फाइनल डेटशीट के लिए छात्रों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पहली मार्च, 2025 को जब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था, तो उस पब्लिक नोटिस में एग्जाम का शेड्यूल आठ मई से पहली जून तक दिया गया था। अब एग्जाम शुरू होने में 17 दिनों का समय बचा है, लेकिन अभी डेटशीट जारी नहीं हो पाई है। एग्जाम कंडक्ट करवाने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस समय देश के सबसे बड़े मेडिकल एग्जाम नीट की तैयारी में जुटी है, जो चार मई को होना है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि चूंकि मेडिकल एग्जाम और सीयूईटी के एग्जाम की डेट आसपास ही है, तो ऐसे में संभव है कि सीयूईटी का एग्जाम आठ मई से शुरू न हो पाए। सीयूईटी को लेकर एनटीए की फाइनल डेटशीट को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से भी छात्रों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पिछले वर्ष 2024 को देखें तो सीयूईटी- यूजी एग्जाम हाईब्रिड मोड में हुआ था। पेन एंड पेपर के साथ कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) भी हुआ था।

पिछले वर्ष 15 मई से एग्जाम शुरू हुआ था और करीब 25 दिन पहले 20 अप्रैल 2024 को डेटशीट जारी हो गई थी, लेकिन इस बार अभी तक कब-कब पेपर होंगे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐस में यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि सीयूईटी एग्जाम की संभावित तारीखों में फेरबदल हो सकता है। सीयूईटी 2025 को लेकर तैयार की गई वेबसाइट पर आखिरी पब्लिक नोटिस 25 मार्च, 2025 को आया था, जिसमें ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन के लिए 26-28 मार्च तक का समय दिया गया था, उसके बाद से अब तक 20 अप्रैल तक कोई नोटिस नहीं आया है। यूनिवर्सिटीज व कॉलेजों में ग्रैजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले एग्जाम में इस बार करीब 13.50 लाख यूनीक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

एक ही शिफ्ट में मेडिकल एग्जाम

मेडिकल एग्जाम के लिए छात्रों का सेंटर कौन से शहर में होगा, इसकी जानकारी अगले कुछ दिनों में दी जाएगी। वहीं, मेडिकल एग्जाम के लिए सेंटरों का चयन भी एजेंसी के लिए चुनौती है। मेडिकल एग्जाम एक ही दिन में एक ही शिफ्ट में होना है, ऐसे में बड़ी संख्या में सेंटर चाहिए। 23 से 24 लाख छात्र मेडिकल एग्जाम देते हैं और एनटीए ने इस बार केंद्रीय विद्यालयों व नवोदय विद्यालयों में भी सेंटर के लिए शिक्षा मंत्रालय को लिखा था।

इस साल सीयूईटी में बड़े बदलाव

साल 2025 में बड़े बदलाव हुए हैं, जिसमें पांच विषयों की परीक्षा का विकल्प देना, हर पेपर एक-एक घंटे का किए जाना और हर पेपर में 50 कंप्लसरी क्वेश्चन का नियम लागू हुआ है। इस बार सीयूईटी के सभी 37 विषयों के पेपर सीबीटी मोड में होंगे। एमसीक्यू टाइप क्वेश्चन के सही जवाब के लिए पांच नंबर मिलेंगे और गलत जवाब के लिए एक नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी। सूत्रों का कहना है कि इंजीनियरिंग एग्जाम जेईई मेन के पूरा होने के बाद अब मेडिकल एग्जाम हृश्वश्वञ्ज सबसे बड़ी चुनौती है, पिछले वर्ष इसी एग्जाम में गड़बड़ी के बाद देशभर में हंगामा हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और शिक्षा खबरें

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने देश भर में 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने देश भर में 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी