Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

राष्ट्रीय

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

02 जुलाई, 2026 03:13 PM

केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना 2026 लागू कर दी है। इसके तहत 29 जून 2026 से भविष्य निधि खाते से आंशिक धन निकासी के नियमों में अहम बदलाव किए गए हैं।

नए नियमों के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को अपने खाते में कम से कम 25 प्रतिशत राशि सुरक्षित रखनी होगी। इसके बाद ही वे कुछ राशि निकाल सकेंगे।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी सदस्य के खाते में 1 लाख रुपये जमा हैं, तो उसे 25 हजार रुपये खाते में रखना अनिवार्य होगा। यानी केवल 75 हजार रुपये ही निकाले जा सकेंगे।

यह नियम कर्मचारी और संस्थान (नियोक्ता) दोनों द्वारा जमा राशि पर लागू होगा।

नई व्यवस्था में धन निकासी के कारणों की सूची बढ़ा दी गई है। आवास से जुड़े कार्यों के लिए धन निकाला जा सकेगा, जैसे:

  • मकान या फ्लैट खरीदना
  • जमीन खरीदकर घर बनाना
  • नया घर निर्माण
  • गृह ऋण चुकाना
  • घर की मरम्मत या सुधार कार्य

इसके अलावा बीमारी, पढ़ाई और विवाह जैसे खर्चों के लिए सदस्य योग्य राशि का 100 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे। अब सदस्य 12 महीने की सेवा पूरी होने के बाद भी आंशिक निकासी कर पाएंगे।

विशेष परिस्थितियों में धन निकालने के लिए अलग से कारण बताने की आवश्यकता नहीं होगी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक नई सुविधा की तैयारी भी पूरी कर ली है, जिसके तहत सदस्य जल्द ही यूपीआई माध्यम से सीधे अपने बैंक खाते में भविष्य निधि की राशि प्राप्त कर सकेंगे।

यह सुविधा 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को तेज और सरल सेवा देने के लिए लाई जा रही है। इसके अलावा ईपीएफओ अगले महीने व्हाट्सऐप सेवा भी शुरू करेगा।

इस सेवा के तहत सदस्य ईपीएफओ के सत्यापित व्हाट्सऐप नंबर पर केवल “नमस्ते” या संदेश भेजकर कई सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

इन सुविधाओं में शामिल हैं:

  • भविष्य निधि शेष राशि देखना
  • पिछले 5 लेनदेन देखना
  • दावे (क्लेम) की स्थिति जानना

यह सेवा क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी ताकि अधिक लोगों को आसानी हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव