Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

Election Results Live : पंजाब में चुनाव नतीजे आने शुरू, कौन सी पार्टी चल रही आगे, पढ़ें ताजा Update

17 दिसंबर, 2025 02:12 PM

पंजाब में ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को पड़े वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। ज़िला परिषद के 347 ज़ोन के लिए कुल 1249 और पंचायत समितियों के 2838 ज़ोन के लिए करीब 8 हज़ार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है। अब तक आए नतीजों के अनुसार ज़िला परिषद के 347 ज़ोन में से 15 पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि ज़िला परिषद के 15 और पंचायत समितियों के 181 उम्मीदवार निर्विरोध विजेता घोषित किए गए हैं।

कौन-सी पार्टी आगे चल रही है
अब तक आए चुनाव नतीजों के मुताबिक ज़िला परिषद की 18 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, जबकि अकाली दल ने 2, कांग्रेस ने 2 और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।इसी तरह ब्लॉक समिति की 334 सीटें अब तक आम आदमी पार्टी ने जीती हैं, जबकि कांग्रेस को अब तक 40 सीटें मिली हैं। इसके अलावा अकाली दल (ब) ने 37 सीटें, भाजपा ने 1 सीट और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 28 सीटें जीती हैं।

पढ़ें कौन सा उम्मीदवार कहां से जीता

  • विधानसभा हलका धर्मकोट के ब्लॉक समिति भिंडर खुर्द से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार वीरपाल कौर विजयी
  • विधानसभा हलका धर्मकोट के ब्लॉक समिति ज़ोन रोली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राजिंदर कौर गिल विजेता
  • खरड़ ब्लॉक समिति चुनावों में अल्लापुर और कालेआल ज़ोन से शिरोमणि अकाली दल की सुखप्रीत कौर और बलजीत कौर विजयी
  • ब्लॉक बठिंडा में ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान महिमा सरजा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और ब्लॉक समिति बहिमण दीवाना से शिरोमणि अकाली दल पार्टी के उम्मीदवार विजयी हैं।
  • टांडा उड़मुर मियाणी ज़ोन से कांग्रेस पार्टी के परविंदर सिंह लाडी ने आम आदमी पार्टी के मास्टर कमल लाल मियाणी को हराकर जीत हासिल की।
  • ब्लॉक समिति आदमपुर के ज़ोन नंबर-3 से आम आदमी पार्टी की ज्योति बाला विजयी रहीं।
  • फतेहगढ़ साहिब के खेड़ा ब्लॉक समिति से ‘आप’ की सरबजीत कौर विजयी।
  • ब्लॉक आदमपुर के ज़ोन-2 दौलीके सुंदरपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कमलजीत सिंह सलाला विजेता रहे।
  • दसूहा का संसारपुर ज़ोन कांग्रेस ने जीता, जबकि पसी कंडी ज़ोन ‘आप’ ने अपने नाम किया।
  • ब्लॉक आदमपुर के ब्यास गांव ज़ोन से कांग्रेस उम्मीदवार प्रभा मडार ने 117 वोटों से जीत हासिल की।
  • रूपनगर के घनौला ज़ोन से कांग्रेस उम्मीदवार अमनदीप सिंह को विजेता घोषित किया गया।
  • रोपड़ में आम आदमी पार्टी के लोढ़ी माजरा ब्लॉक समिति ज़ोन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनजीत कौर 400 से अधिक वोटों से विजयी रहीं।
  • मोगा में ज़ोन दौलतपुरा से अकाली दल के उम्मीदवार गुरशरण सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अंग्रेज़ सिंह समरा को 9 वोटों से हराया।
  • ब्लॉक समिति ज़ोन इआली कलां से विधायक इआली के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार किरपाल सिंह पाला ने जीत हासिल की।
  • ब्लॉक भोगपुर के ज़ोन नंबर-1 से कांग्रेस उम्मीदवार बीबी प्रभा मंडेर को विजेता घोषित किया गया।
  • हलका टांडा-उड़मुड़ के ज़ोन मुरादपुर नरियाल से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मनजीत कौर ने आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर और भाजपा के उम्मीदवार को हराया।
  • ब्लॉक समिति सीट सिधवां बेट से कांग्रेस के निर्मल सिंह 190 वोटों से जीते।
  • सलेमपुर सीट से विधायक मनप्रीत सिंह इआली के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार मंदीप कौर थिंद 181 वोटों से विजयी रहीं।
  • भूंदड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पाल कौर 20 वोटों से जीतीं।


कहां हुआ हंगामा

 
  • पटियाला देहाती हलके में आने वाली ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद सीटों की गिनती के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा को गिनती केंद्र के अंदर जाने से रोक दिया गया, जबकि इसके विपरीत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह गिनती केंद्र के अंदर मौजूद थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी तीखी बहस भी हुई।
  • अमृतसर के मजीठा में मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम में ताला लगा हुआ है
  •  लुधियाना के मुल्लापुर दाखा में मतगणना केंद्र में बैठने को लेकर विवाद हुआ है। 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल