Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

दुनिया

Ebola Crisis: कांगो में 101 पॉज‍िट‍िव केस, 900 से ज्यादा संदिग्ध

25 मई, 2026 12:41 PM

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला से निपटने के लिए बढ़ती निगरानी के साथ-साथ नए मामले भी सामने आ रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने बताया क‍ि अब तक 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 101 मामले पुष्ट हैं।

डीआरसी के इतुरी प्रांत में यह बीमारी सबसे ज्यादा फैल रही है। टेड्रोस ने बताया कि इस इलाके में करीब 50 लाख लोग रहते हैं और यहां लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। इनमें से हर चार में से एक व्यक्ति को मानवीय मदद की जरूरत है और हर पांच में से एक व्यक्ति अपना घर छोड़कर विस्थापित हो चुका है।

टेड्रोस ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्ट में कहा कि हिंसा के कारण लोग लगातार भाग रहे हैं, जिनमें स्वास्थ्यकर्मी और मदद करने वाले लोग भी शामिल हैं। इससे इबोला के मरीजों की पहचान करने और संपर्क ट्रेसिंग करने में बहुत दिक्कत हो रही है। समय पर बीमारी पकड़ में न आने से इलाज भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि डर और असुरक्षा की वजह से लोगों के बीच भरोसा कम हो रहा है, जिससे काम और मुश्किल हो गया है।

डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख ने कहा कि डब्‍ल्‍यूएचओ और ह्यूमनिटेरियन हेल्थ पार्टनर्स ने अभी भी इतुरी के कई इलाकों में मौजूद हैं, जिनमें कुछ बहुत दूर और असुरक्षित जगहें भी शामिल हैं। वहां लोग सिर्फ इबोला ही नहीं बल्कि कई दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे हैं।

टेड्रोस ने कहा कि वहां पूरी स्वास्थ्य सेवाएं देना बहुत जरूरी है, ताकि लोगों की तुरंत जरूरतें पूरी हों और साथ ही भरोसा भी बने, जो इबोला से लड़ने के लिए बहुत जरूरी है। 16 मई को टेड्रोस ने कहा था कि डीआरसी और युगांडा में इबोला वायरस का यह प्रकोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न’ (पीएचईआईसी) घोषित किया गया है। 22 मई को डब्‍ल्‍यूएचओ ने इसका जोखिम स्तर राष्ट्रीय स्तर पर बहुत ज्यादा कर दिया, क्षेत्रीय स्तर पर ‘उच्च’ और वैश्विक स्तर पर ‘कम’ रखा।

डब्‍ल्‍यूएचओ के अनुसार, इबोला एक गंभीर बीमारी है जो अक्सर जानलेवा भी हो सकती है और यह इंसानों तथा कुछ जानवरों (जैसे बंदर) को प्रभावित करती है। यह वायरस आमतौर पर जंगली जानवरों (चमगादड़, साही और कुछ बंदर) से इंसानों में फैलता है। इसके बाद यह इंसान से इंसान में भी फैल सकता है, जब किसी संक्रमित व्यक्ति के खून, पसीने, शरीर के तरल पदार्थ या उसके संपर्क में आई चीजों (जैसे कपड़े, बिस्तर) से संपर्क से भी फैल सकता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं