Friday, August 28, 2026
BREAKING
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

राष्ट्रीय

E10 पेट्रोल मिलेगा या नहीं? BPCL चीफ अपने बयान से पलटे, सरकार ने भी दी सफाई

28 अगस्त, 2026 12:26 PM

E10 पेट्रोल को लेकर BPCL के CMD संजय खन्ना के बयान से हलचल मच गई। पहले E20 के साथ E10 विकल्प पर विचार की बात कही गई, फिर बयान पर सफाई आई। सरकार ने भी कहा कि E10 शुरू करने की कोई योजना नहीं है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय खन्ना ने गुरुवार को E10 पेट्रोल को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर कुछ घंटे बाद कंपनी को सफाई देनी पड़ी। खन्ना ने कहा था कि मौजूदा E20 पेट्रोल के साथ ग्राहकों को E10 पेट्रोल का विकल्प देने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

BPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी सफाई जारी करते हुए कहा कि E20 पेट्रोल को E10 से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कंपनी के मुताबिक, CMD के जवाब को इस तरह पेश किया गया जैसे E10 को विकल्प के तौर पर लाने पर विचार किया जा रहा हो, जबकि ऐसा कहना सही नहीं है।

पहले क्या बोले BPCL के CMD?
BPCL की AGM के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय खन्ना से कम एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल के विकल्प को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा था कि कंपनी इससे जुड़े अलग-अलग पहलुओं को देख रही है, लेकिन अभी कुछ भी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है।

बाद में खन्ना ने यह भी स्पष्ट किया कि E20 को E10 से बदलने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों के लिए E10 ईंधन उपलब्ध कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

सरकार ने E10 पर क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, BPCL CMD के बयान के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय भी इस मामले में हैरान नजर आया। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार में इस मुद्दे पर बिल्कुल कोई चर्चा नहीं हुई है। अधिकारी ने साफ कहा कि सरकार पहले भी बता चुकी है कि E10 ईंधन शुरू करने की कोई योजना नहीं है और इस रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

BPCL ने E20 के समर्थन में क्या कहा?
BPCL ने कहा कि पिछले तीन साल से ज्यादा समय से लाखों वाहन E20 ईंधन का इस्तेमाल कर रहे हैं और बड़े स्तर पर मिले अनुभव में इंजन को नुकसान या किसी अन्य तरह की चिंता का कोई सबूत सामने नहीं आया है।

कंपनी के मुताबिक, E20 से प्रदूषण कम करने, ग्रामीण समृद्धि बढ़ाने और विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलती है। BPCL ने कहा कि वह राष्ट्रीय एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम का समर्थन जारी रखेगी और ईंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जुलाई में मांगी गई थी पेट्रोल पंपों की जानकारी
एक तेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सरकार ने जुलाई में सभी कंपनियों से स्टोरेज और पेट्रोल डिस्पेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारी मांगी थी। साथ ही पेट्रोल पंपों पर एक और तरह का ब्लेंडेड पेट्रोल उपलब्ध कराने की व्यवहारिकता के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार

टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार

कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई

कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई

कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद

कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद

नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी

भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी

दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती

दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती

BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर

BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर

बांदीपोरा से शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच 108 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

बांदीपोरा से शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच 108 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रक्षाबंधन हमारी प्राचीन उपासना और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा: राष्ट्रपति मुर्मु

रक्षाबंधन हमारी प्राचीन उपासना और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा: राष्ट्रपति मुर्मु

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा भाई-बहन के स्नेह का पर्व

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा भाई-बहन के स्नेह का पर्व