Friday, July 24, 2026
BREAKING
संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल फोर्स लेबर के खिलाफ की कार्रवाई में अमेरिका ने भारत पर अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ कनाडा, अमेरिका के साथ व्यापारिक बातचीत में अपने हितों की रक्षा की पहल करेगा : कनाडाई पीएम कार्नी समुद्री हमलों से हुए नुकसान का भुगतान ईरानी संपत्तियों से कराया जाएगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, कीमतें करीब 0.6 प्रतिशत तक घटीं कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला 'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

राष्ट्रीय

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

24 जुलाई, 2026 11:43 AM

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मेट्रो के कई स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया, “24 जुलाई (शुक्रवार) सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।”

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में कहा, “सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।”

डीएमआरसी के अनुसार, जिन मेट्रो स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।”

डीएमआरसी ने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्टेशनों पर यात्री मेट्रो लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा गया था। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा दी गई थी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया था कि अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक से की अपील: ‘डॉक्टरों की सलाह मानें, जल्द स्वस्थ हों’

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक से की अपील: ‘डॉक्टरों की सलाह मानें, जल्द स्वस्थ हों’