Friday, June 05, 2026
BREAKING
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, काइल जेमीसन ने खोला 'पंजा' विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत

राष्ट्रीय

Delhi में बड़ा हादसा: सीवेज काम के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे 3 मजदूर, 1 की मौत

05 जून, 2026 09:48 AM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में बीती देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सीवेज पाइपलाइन के निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे बुरी तरह दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक बुजुर्ग मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। मृतक की पहचान देवेंद्र (55) के रूप में हुई है। उसे एम्स पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायलों की पहचान राजेश (48) और उमर (20) के रुप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोधी कॉलोनी इलाके में जमीन के नीचे सीवेज पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। मजदूर गड्ढे में काम कर रहे थे तभी अचानक पास स्थित एक दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सीधे मजदूरों के ऊपर आ गिरा।

दमकल कर्मियों के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और साथी कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने मलबे को हटाकर तुरंत दो मजदूरों (राजेश और उमर) को बाहर निकाल लिया और बिना वक्त गंवाए अपनी गाड़ियों से एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में सबसे नीचे दबे तीसरे पीड़ित (देवेंद्र) को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा लेकिन अफसोस कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

फिलहाल हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम ने घटना स्थल को घेरकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या सीवेज लाइन की खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों (Safety Measures) का पालन किया गया था या नहीं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं

त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह

त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

Noida के सेक्टर 75 में आइवी काउंटी के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Noida के सेक्टर 75 में आइवी काउंटी के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Bihar Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची दहशत, घरों से भागे लोग

Bihar Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची दहशत, घरों से भागे लोग

54 के हुए योगी आदित्यनाथ: CM के बर्थडे पर रक्षा मंत्री से लेकर मायावती तक... दिग्गजों ने X पर लगा दी बधाइयों की झड़ी

54 के हुए योगी आदित्यनाथ: CM के बर्थडे पर रक्षा मंत्री से लेकर मायावती तक... दिग्गजों ने X पर लगा दी बधाइयों की झड़ी

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा : पीएम मोदी

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, दोगुना हुआ सर्किल रेट, आज से हो जाएगा लागू

इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, दोगुना हुआ सर्किल रेट, आज से हो जाएगा लागू