Sunday, September 06, 2026
BREAKING
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, PG की तरह हो रही थी इस्तेमाल; छात्र दबे पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो कोलाजेन बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, आज से ही खाना शुरू करें बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत ‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

राष्ट्रीय

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, PG की तरह हो रही थी इस्तेमाल; छात्र दबे

06 सितंबर, 2026 03:49 PM

दिल्ली में सत्य निकेतन के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक हॉस्टल की इमारत भरभराकर गिर गई है। मलबे में कई छात्र दबे हुए हैं जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। । घटना रविवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। घटना के वक्त हॉस्टल में कई छात्र मौजूद थे जो हादसे की चपेट में आ गए। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चश्मदीदों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि लगा जैसे भूकंप आ गया। हॉस्टल वाली इमारत के पास ही एक और बिल्डिंग थी जिसमें पीजी चल रहा था, वो भी इस हादसे की चपेट में आ गई।


LIVE Updates:
3.43 PM:कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक ये ग्राउंड प्लस 4 मंजिला इमारत 80 गज में बनी थी। हर फ्लोर पर पांच कमरे बने थे। रविवार होने के चलते ज्यादातर रहने वाले बाहर थे या फिर खाना खाने गए हुए थे। बेसमेंट में काम हो रहा था, जिसके चलते नींव कमजोर हो गई थी। नींव कमजोर होने के चलते इमारत गिरी है।

3.40 PM:दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी जताई चिंता
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास इमारत गिरने की घटना को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और हमारी टीमें हर ज़रूरी मदद पहुंचाने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं। हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और संबंधित टीमों को निर्देश दिया है कि वे वहाँ मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएँ। हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

3.32 PM:दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जताई चिंता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर चिंता जताते हुए कहा, DMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फँसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। हालात पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी पहली प्राथमिकता है।

3.26 PM:दो छात्रों को बचाया
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अब तक दो छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मलबे में अभी कितने छात्र फंसे हैं, अभी साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है।

3.11 PM:चश्मदीद ने कहा- दो बिल्डिंग गिरीं
एक अन्य चश्मदीद ने कहा, जो इमारत गिरी है, उसका नाम 'हॉस्टल डेज़' है। ठीक उसके बगल में एक और इमारत है जो गिर गई। 'हॉस्टल डेज़' खास तौर पर लड़कों का PG है। यह पांच मंज़िला इमारत थी। बगल वाली इमारत भी गिर गई। जो छात्र अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे के नीचे दब गए। फंसे हुए छात्रों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच करने पर ही चलेगा। फायर ब्रिगेड और बचाव दल लगभग 15-20 मिनट से यानी इमारत गिरने के समय से ही लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कई छात्र बुरी तरह घायल हुए हैं। बचावकर्मी उन्हें बहुत मुश्किल से बाहर निकाल रहे हैं।

2. 56 PM:‘अंदर से बचाओ बचाओ चिल्ला रहे छात्र’
चश्मदीद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ही मेरी दुकान है। हम अंदर बैठे थे तभी अचानक हमें भूकंप जैसी गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी। हम तुरंत बाहर भागे। वहां बहुत धुआं और धूल थी। पूरी इमारत गिर चुकी थी। कुछ शव निकाले गए और चार ऐसे बच्चों को भी बचाया गया जिनकी सांसें चल रही थीं। मलबे के अंदर से अभी भी आवाज़ें आ रही हैं। बच्चे चिल्ला रहे हैं, ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ!’ वहां कम से कम 25-30 बच्चे थे। पास ही लड़कों और लड़कियों का PG था। 4-5 लोगों को बचाया गया है।

2.46PM:मलबे में दबे कई छात्र, अंदर से कर रहे फोन
बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है; इससे ज़्यादा दिल तोड़ने वाली बात और क्या हो सकती है। छात्र यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत में PG में रहते हैं; यह इमारत गिर गई है। हालांकि, सही संख्या बताना मुश्किल है कि पांच, दस या बीस छात्र हैं। लेकिन हमें पक्का पता है कि छात्र अंदर फंसे हुए हैं। NDRF और MCD ने दो छात्रों को पहले ही बचा लिया है। कुछ छात्र अंदर से फ़ोन भी कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हैं, इसलिए बचाव कार्य जारी है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने यहां पूरी टीम भेजी है। पूरी सरकार बहुत चिंतित है और छात्रों को बचाने पर ध्यान दे रही है। यही हमारा मुख्य मकसद है।

2.35 PM:दिल्ली पुलिस ने दी हादसे की जानकारी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली। बचाव कार्य जारी है। स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलेगी।

2.30 PM:तीन छात्रों के मलबे में दबे होने की खबर
इस इमारत में पीजी चलाया जा रहा था। ऊपरी मंजलि पर छात्र रुके हुए थे। हादसे के वक्त भी कुछ छात्र बिल्डिंग में मौजूद थे। फिलहाल तीन छात्रों को मलबे में दबा पाया गया है। उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान, सीएम योगी से मुलाकात में 2027 की रणनीति पर मंथन

विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान, सीएम योगी से मुलाकात में 2027 की रणनीति पर मंथन

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण