Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

Delhi की सड़कों पर अब महिलाओं का राज: शुरू हुई 100% 'महिला ड्राइवरों' वाली खास ई-टैक्सी सर्विस

06 जून, 2026 10:24 AM

देश की राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण को सुधारने के लिए सरकार ने दो बड़े ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। एक तरफ दिल्ली सचिवालय से 'ग्रीन SM' (Green SM) की सौ फीसदी मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा की शुरुआत की गई है जिसे विशेष रूप से महिलाएं चलाएंगी।


वहीं दूसरी तरफ, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश का पहला अत्यधिक किफायती 'E85' बायो-फ्यूल भी लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही बड़े प्रोजेक्ट्स का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को कम करना और पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देना है।


इस मौके पर बातचीत करते हुए सिरसा ने कहा कि ये टैक्सियां पूरी तरह से भारत में बनी हैं और इनका प्लांट तमिलनाडु में है। उन्होंने कहा, यह 100% 'मेड इन इंडिया' प्रोजेक्ट है। इन कारों की खासियतों में शामिल हैं - 3 कैमरे (एक ड्राइवर के लिए, एक सड़क के लिए और एक पैसेंजर के लिए) महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान और तीसरी बात इन कारों की ड्राइवर महिलाएं होंगी... इससे दिल्ली में ई-इंफ्रास्ट्रक्चर मज़बूत होगा।

वहीं शुक्रवार को कुल 1,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां और 'ग्रीन SM' ऐप लॉन्च किए गए। योजना है कि एक साल के अंदर दिल्ली-NCR इलाके में इनकी संख्या बढ़ाकर 10,000 गाड़ियां कर दी जाएंगी।
इस 100% इलेक्ट्रिक फ्लीट का मकसद दिल्ली के क्लीन मोबिलिटी इकोसिस्टम को बढ़ावा देना और प्रदूषण कम करने की सरकार की कोशिशों में मदद करना है।


इससे पहले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के फ्यूल स्टेशन पर E85 फ्यूल लॉन्च किया था।

मंत्री ने कहा कि पिछले बारह सालों में पर्यावरण के मामले में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है और विश्व पर्यावरण दिवस पर E85 को पेश करना बहुत अहम है। उन्होंने लॉन्च के लिए ज़रूरी इकोसिस्टम बनाने के लिए इंडस्ट्री लीडर्स, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स और पब्लिक सेक्टर की ऑयल कंपनियों का शुक्रिया अदा किया।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी