Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Cricket Retirement: इस दिग्गज ऑलराउंडर का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अचानक रिटायरमेंट का ऐलान

29 दिसंबर, 2025 06:06 PM

न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ब्रेसवेल पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे थे और पिछले दो साल से कीवी टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था, और तब से युवा खिलाड़ियों ने उनकी जगह ले ली थी।

डग ब्रेसवेल ने अपने संन्यास के मौके पर कहा कि क्रिकेट उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि “युवा खिलाड़ी के रूप में मेरा सपना था कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूं। इसके चलते मुझे बहुत अवसर मिले, जिनके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही। फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना मेरे करियर का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा।"

क्रिकेट परिवार की विरासत
डग ब्रेसवेल का क्रिकेट में नाम सिर्फ उनके करियर तक ही सीमित नहीं है। उनके पिता ब्रेंडन और चाचा जॉन दोनों ही टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि जॉन न्यूजीलैंड के लिए कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। इसके अलावा उनके चचेरे भाई माइकल ब्रेसवेल भी क्रिकेट खेलते हैं और भारत दौरे पर न्यूजीलैंड की वनडे टीम की कमान संभालेंगे।

तीनों फॉर्मेट में कीवी टीम का हिस्सा
35 वर्षीय ब्रेसवेल ने 2011 में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 28 मैचों में 74 विकेट लिए। वनडे में उनके नाम 26 और टी20 में 20 विकेट दर्ज हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 74 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने 2011 में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया, जहाँ दूसरी पारी में उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके थे।

घरेलू क्रिकेट में शानदार योगदान
हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका करियर उतना लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में डग ब्रेसवेल ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 137 फर्स्ट क्लास मैचों में 422 विकेट लिए और 4505 रन बनाए, जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव