Sunday, April 05, 2026
BREAKING
गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया रॉकी व्यू काउंटी, कैलगरी, कनाडा के नव नियुक्त मेयर के सम्मान में आयोजित समारोह "खेतों तो प्लेट तक" – पंजाब की कृषि को मजबूत करने के लिए एक नवीन पहल दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’* भगवंत मान सरकार ने बकाया राशि की वसूली के लिए ओ.टी.एस. 2025 की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई की: हरपाल सिंह चीमा विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राष्ट्रीय

Covid 19: देश में कोरोना संक्रमित 17164 मरीज स्वस्थ हुए, सक्रिय मामले छह हजार से नीचे

19 जून, 2025 04:30 PM

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराना संक्रमित 1219 मरीज के स्वस्थ होने के साथ ही गुरुवार को इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या 17164 तक पहुंच गयी और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5976 रह गई है। इस अवधि में तीन और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 116 पहुंच गयी। गौरतलब है कि गत 22 मई को देश में कोराना के मामले सिर्फ़ 257 सक्रिय थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 116 पहुंच गया। इस अवधि में दिल्ली में दो और मरीज की मौत होने से राजधानी में मृतकों की संख्या 15 हो गयी। केरल में एक और मरीज की मौत होने से इस राज्य में मृतकों की कुल संख्या 37 हो गयी है। इस अवधि में जहां 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी, वहीं 10 राज्यों में सक्रिय मामलों में कमी आयी है। जबकि अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से कोराेना संक्रमण के मामले प्राप्त नहीं हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नए उभरते वेरिएंट, विशेष रूप से एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गए एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट के कारण संक्रमण हो रहा है। इन वेरिएंट्स की जांच चल रही है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 32 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले घटने और बढ़ने के मामले सामने आए हैं, जबकि तीन राज्यों मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, हांलाकि आज सुबह तक 75 सक्रिय मामले घटने के साथ इसका आंकड़ा 1309 रह गया। राष्ट्रीय राजधानी में 12 मामले बढ़ने से संक्रमितों की कुल संख्या बढकर 632 हो गयी। महाराष्ट्र में 46 मामले घटने से सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 443 रह गयी और गुजरात में 59 मामले घटने से कुल संख्या घटकर 1046 रह गई है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल का नवीनतम आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन वहां कोरोना सक्रिय मामले 747 है। कर्नाटक में 146 मामले घटने से कुल सक्रिय मामलें 466 रह गये। तमिलनाडु में 187, उत्तर प्रदेश में 257, राजस्थान में 219, हरियाणा में 106, मध्य प्रदेश में 131, आंध्र प्रदेश में 49, ओडिशा में 52, छत्तीसगढ में 56, बिहार में 37, सिक्किम में 57, पंजाब में 47, झारखंड में 21, असम में 30, मणिपुर में 35, जम्मू-कश्मीर में 15, तेलंगाना में नौ, पुड्डुचेरी में छह, गोवा और लद्दाख में पांच-पांच, उत्तराखंड में तीन, त्रिपुरा में चार, चंड़ीगढ़ और नागालैंड़ में एक-एक सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने लोगों से कोराना नियमों का पालन करने और मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर जाने से बचने की अपील की है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां मामलों में वृद्धि हो रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट