Thursday, April 02, 2026
BREAKING
ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तेज करने की तैयारी भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं

राष्ट्रीय

CM रेखा गुप्ता को मिला नया सरकारी आवास, PWD ने सजावट और सुरक्षा पर झोंके लाखों रुपये, जाने हर सुविधाओं की डिटेल

02 जुलाई, 2025 04:23 PM

National Desk : दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता को राजधानी में दो सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं। इनमें से बंगला नंबर-1 को उनके आधिकारिक निवास के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जबकि दूसरे बंगले का उपयोग उनके कैंप ऑफिस के रूप में किया जाएगा। वर्तमान में रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित अपने निजी आवास में रह रही हैं। बंगला नंबर-1 की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 28 जून को एक टेंडर जारी किया है। इस काम पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। रेनोवेशन का पहला चरण मुख्य रूप से बंगले में इलेक्ट्रिकल सिस्टम के इंस्टॉलेशन और अपग्रेडेशन से जुड़ा होगा।

PWD अधिकारियों के मुताबिक, यह बंगला पहले उपराज्यपाल सचिवालय का ऑफिस था, इसलिए इसे मुख्यमंत्री के निवास के रूप में उपयोग करने योग्य बनाने के लिए कई जरूरी बदलाव करने होंगे।

सीएम आवास रेनोवेशन: टेंडर में शामिल हैं ये प्रमुख काम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए तैयार किए जा रहे सरकारी आवास के रेनोवेशन टेंडर में कई आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है। प्रस्तावित कार्यों में प्रमुख तौर पर ये शामिल हैं:

1. एयर कंडीशनर: आवास में कुल 24 एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे, जिनकी क्षमता 2 टन होगी। इनमें से 14 एसी की कीमत लगभग 7.7 लाख रुपये होगी, जबकि बाकी एसी मिलाकर कुल खर्च 11.11 लाख रुपये तक पहुंचेगा।

2. स्मार्ट टीवी: घर में कुल 5 स्मार्ट 4K एलईडी टीवी लगाए जाएंगे। इनमें चार 55 इंच के और एक 65 इंच का टीवी होगा। इन पर लगभग 9.3 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

3. सीसीटीवी कैमरे: सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 14 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी कुल लागत 5.74 लाख रुपये होगी। सीलिंग फैन: रिमोट से चलने वाले 23 छत वाले पंखे भी लगाए जाएंगे, जिनकी अनुमानित लागत 1.8 लाख रुपये है।

अन्य उपकरण

85,000 का ओवन टोस्ट ग्रिल (OTG)
77,000 की वॉशिंग मशीन
60,000 का डिशवॉशर
63,000 का गैस चूल्हा
32,000 का माइक्रोवेव
91,000 की कीमत के 6 गीजर
2 लाख का यूपीएस सिस्टम

लाइटिंग और सजावट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास को सजाने और आधुनिक बनाने के लिए रोशनी व सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बंगले में कुल 115 लाइटिंग यूनिट्स लगाए जाएंगे, जिनमें हैंगिंग लाइट्स, वॉल लाइटर और तीन बड़े झूमर शामिल हैं। इन सभी लाइटिंग उपकरणों पर लगभग 6.03 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। खासतौर पर आम हॉल में 16 फ्लश-सीलिंग लाइट्स, 7 ब्रास लैंटर्न और 8 ब्रास-ग्लास वॉल लाइट्स लगाई जाएंगी, जबकि ड्रॉइंग रूम और प्रवेश द्वार को सजाने के लिए एक बड़ा ब्रास-फ्रेम झूमर और दो छोटे झूमर लगाए जाएंगे।

सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं
सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिहाज से भी बंगले को अपग्रेड किया जा रहा है। पूरे परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से 10 एलईडी फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी और एक नया इंटरकॉम सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, पेयजल सुविधा के लिए 50 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला एक हाई-कैपेसिटी आरओ वाटर प्लांट भी लगाया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया और समय सीमा

इस रेनोवेशन कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया 4 जुलाई को शुरू होगी। टेंडर स्वीकृत होने के बाद अगले 60 दिनों के भीतर सभी काम पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, शेष सिविल कार्यों और कैंप ऑफिस के निर्माण के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि बीजेपी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास में नहीं रहेंगी। उन्हें जो नया बंगला आवंटित किया गया है, वह टाइप-7 श्रेणी का है, जो वरिष्ठ पदाधिकारियों को आवंटित किया जाता है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे