Tuesday, April 21, 2026
BREAKING
CM ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर CM का बड़ा बयान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं : आरती सिंह राव दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार पर लगाया मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, कहा-यूनिवर्सिटी को बनाया जा रहा सियासी अखाड़ा हरियाणा में गर्मी का येलो अलर्ट : 42 डिग्री के पार पहुँचा पारा, 26 अप्रैल से बारिश और ओलों के आसार मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण मुख्यमंत्री द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें, उचित मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार

हिमाचल

CM ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

21 अप्रैल, 2026 07:24 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33 केवी सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इन दोनों विकासात्मक परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ रुपए है और इन परियोजनाओं से विभिन्न वर्गों और जल शक्ति विभाग की योजनाओं से 35,000 से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होगें।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के देहरियां में एक और विद्युत उपमंडल खोलने की घोषणा की, जिसके लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र में वोलटेज की समस्या का समाधान सुनिश्चत होगा और उपभोक्ताओं को सप्ताहभर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए पूर्व में 48 करोड़ रुपए की लागत से नौ 33 केवी विद्युत उपमंडल की घोषणा की गई है जिनका निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री ज्वालामुखी, श्री चिंतपूर्णी जी और श्री नैना देवी में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए एक मास्टर प्लान के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री ज्वालामुखी और श्री नैना देवी के सौंदर्यीकरण पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे तथा पहले चरण में इन कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करने की घोषणा की गई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी मंदिर में पूर्जा अर्चना की और विभिन्न स्थानों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

स्थानीय विधायक संजय रत्न ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उनके क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य जन समर्पित किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर, एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल मनीष कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

संविधान बचाने को लड़ रही कांग्रेस, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलीं प्रभारी रजनी पाटिल

संविधान बचाने को लड़ रही कांग्रेस, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलीं प्रभारी रजनी पाटिल

दाखिले से कन्नी काट रहे स्कूल, 30 सितंबर तक निर्धारित आयुसीमा पूरी करने पर अगली कक्षा में एडमिशन का है प्रावधान

दाखिले से कन्नी काट रहे स्कूल, 30 सितंबर तक निर्धारित आयुसीमा पूरी करने पर अगली कक्षा में एडमिशन का है प्रावधान

हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने पर जोर, शहरों में पानी की गुणवत्ता जांच, बिल वितरण-प्लांट मेंटेनेंस के काम जारी

हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने पर जोर, शहरों में पानी की गुणवत्ता जांच, बिल वितरण-प्लांट मेंटेनेंस के काम जारी

Himachal : हर साल एक से 17 MM उठ रहा हिमालय, विकास के नाम पर प्रकृति से खिलवाड़

Himachal : हर साल एक से 17 MM उठ रहा हिमालय, विकास के नाम पर प्रकृति से खिलवाड़

राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार

राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार

अनुराग शर्मा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, हिमाचल के मुद्दों को उठाने का संकल्प

अनुराग शर्मा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, हिमाचल के मुद्दों को उठाने का संकल्प

टीबी मुक्त 133 पंचायतों को गोल्ड, 233 को सिल्वर स्टेट्स, हिमाचल में 1052 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, कांगड़ा जिला की सबसे ज्यादा 287

टीबी मुक्त 133 पंचायतों को गोल्ड, 233 को सिल्वर स्टेट्स, हिमाचल में 1052 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, कांगड़ा जिला की सबसे ज्यादा 287

CM सुक्खू बोले- हिमाचल विरोधी है भाजपा, आंतरिक गुटबाजी के भी लगाए आरोप

CM सुक्खू बोले- हिमाचल विरोधी है भाजपा, आंतरिक गुटबाजी के भी लगाए आरोप

ऐतिहासिक पहलः जलाशयों से प्राप्त मछलियों के लिए MSP लागू, रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत की

ऐतिहासिक पहलः जलाशयों से प्राप्त मछलियों के लिए MSP लागू, रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत की

कृषि-ग्रामीण विकास को नाबार्ड ने दिए 5063 करोड़

कृषि-ग्रामीण विकास को नाबार्ड ने दिए 5063 करोड़