Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

CM मान के इस बड़े कदम से लोगों की समस्याओं का होगा हल, हरपाल चीमा ने किया धन्यवाद

23 मई, 2023 05:34 PM

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा में उपमंडल परिसर का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी सोच के चलते हम जल्द ही दिड़बा सब-डिवीज़न के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने जा रहे हैं, जिसके पहले चरण में शिलान्यास किया गया है। शिलान्यास समारोह के बाद इन शब्दों को साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जब वह पिछली सरकार के दौरान विपक्ष के नेता थे तो उन्होंने दिड़बा के लोगों की इस अत्यंत महत्वपूर्ण मांग को समय-समय पर उठाया लेकिन पिछली सरकारों ने कभी भी लोगों के मसलों की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के सत्ता में आते ही इस उपमंडल परिसर के निर्माण का सपना साकार होने लग गया था और तब से वह खुद इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए इसकी रूपरेखा तैयार करने में जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने केवल बयानबाजी की, असली विकास मान सरकार ने शुरू करवाया है।

चीमा ने कहा कि आम लोगों को अपने दैनिक कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए इस अत्याधुनिक सब-डिविज़नल परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर लगभग 10.68 करोड़ रुपये के प्रशासनिक व्यय की मंज़ूरी प्राप्त हुई थी लेकिन ईमानदारी और नेक नीयत वाली सोच पर चलते हुए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार अब करीब 9 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से यह निर्माण करवाएगी, जिससे सरकार को करीब 14 फीसदी राशि की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि नौ एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस परिसर में लोगों की समस्याओं को एक छत के नीचे दूर करने की प्रतिबद्धता के तहत यह सार्थक कदम उठाया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस परिसर के माध्यम से 35 गांवों और शहरी क्षेत्रों के लगभग 1 लाख लोग समय पर विभिन्न प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक वर्ष के भीतर इस कांप्लेक्स की निर्माण प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस परिसर को और भी बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है ताकि कर्मचारियों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार