Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

10 मई, 2026 08:00 PM

शिमला : डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस की दिशा में किए गए नवाचारों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सचिव, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस आशीष सिंघमार तथा निदेशक डॉ. निपुण जिंदल द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किए गए।

विभाग की अभिनव पहल ‘हिमपरिवार’ को ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा ‘बेस्ट स्टेट-लेवल ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ई.टी.गोव टेक. 2026 (सिल्वर विनर) से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच समूह द्वारा ‘स्कॉच अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया। इस प्लेटफॉर्म को प्रभावी डिजिटल सर्वेक्षण और डेटा-आधारित प्रशासन को सक्षम बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त, विभाग की हिमपरिवार, हिम एक्सेस सिंगल साइन-ऑन (एस.एस.ओ.) तथा सर्वे प्लेटफॉर्म पहलों को भी ‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट रिकॉगनिशन’ प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित नागरिक केन्द्रित सेवाएं उपलब्ध करवाने में डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक और नवाचार का उपयोग कर लोगों को प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग डिजिटल रूप से सशक्त हिमाचल के विजन को साकार करने के लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म, डेटा-आधारित प्रशासन और निर्बाध नागरिक सेवाओं की दिशा में अपने प्रयास निरन्तर जारी रखेगा।

आशीष सिंघमार ने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में मजबूत, विस्तृत नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को प्रतिबिंबित कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू