Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय

CJP के प्रदर्शन के बीच अमित शाह से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान; संसद के पास बढ़ा बवाल

20 जुलाई, 2026 04:38 PM

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए संसद भवन के पास पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया था कि सरकार उसे बात कर रही है। इसके बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने अनशन भी तोड़ दिया है। बता दें कि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अब भी अनशन पर हैं।

जानकारी के मुताबिक बैरिकेडिंग के बावजूद बहुत सारे प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारी जब संसद भवन के पास पहुंच गए तो उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने लगे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक बहुत सारे प्रदर्शनकारी रेल भवन परिसर में पहुंच गया। एहतियातन मार्च से पहले ही कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंच गए।

संसद भवन के सामने बैठे छात्र
प्रदर्शनकारी छात्र संसद भवन के सामने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ छात्रों ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया लेकिन कड़ी पुलिस बंदोबस्त के कारण वे बैरिकेड पार नहीं कर सके और फिर सड़क पर अन्य साथियों के धरने पर बैठ गये। पुलिस के समझाने बूझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र वहीं डटे रहे। बाद में पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे और वहां छात्रों से बात की लेकिन प्रदशर्नकारी छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे। जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारी युवा पीछे हटने को मजबूर हुए। उसके बाद पूरी सड़क को खाली कराया गया।

हिरासत में लिए गए सपा के सांसद
रिपोर्ट्स के मुताबिक समाजवादी पार्टी के कई सांसदों को संसद भवन के अंदर ही हिरासत में लिया गया है। उनमें डिंपल यादव भी शामिल है। सपा ने बयान जारी कर इस कदम को गलत बताया है। प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद भवन परिसर में ही मार्च निकाला था।

गौरतलब है कि सीजेपी ने 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ धरना प्रदर्शन शुरू किया था। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 28 जून को इसी मांग के साथ भूख हड़ताल शुरू की थी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जिसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या में कई गुना इजाफा देखने को मिला और हजारों की संख्या में लोग आज पूर्व निर्धारित मार्च में शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित

हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल

'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत

राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ

राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ

जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक

जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक

सालों बाद संसद तक पहुंचा कोई मार्च, कॉकरोच के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाम

सालों बाद संसद तक पहुंचा कोई मार्च, कॉकरोच के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाम

सरकार से क्या बात हुई, CJP ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद क्या बताया

सरकार से क्या बात हुई, CJP ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद क्या बताया

बहुत भारी पड़ेगा; प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज के बीच अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को क्या चेतावनी?

बहुत भारी पड़ेगा; प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज के बीच अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को क्या चेतावनी?

संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की नसीहत, ‘शांत चित्त और मजबूत तर्क ही लोकतंत्र की ताकत’

संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की नसीहत, ‘शांत चित्त और मजबूत तर्क ही लोकतंत्र की ताकत’