Monday, June 29, 2026
BREAKING
गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन

हरियाणा

CJI करेंगे 6 दिसंबर को भोंडसी जेल में करेंगे ITI का उद्घाटन

01 दिसंबर, 2025 06:51 PM

गुड़गांव : भोंडसी जेल में कैदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित नवनिर्मित आईटीआई का शुभारंभ 6 दिसंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा किया जाएगा। यह पहल न्यायपालिका की उस संवेदनशील सोच को दर्शाती है, जिसके तहत कारागारों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का केंद्र बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस आईटीआई के माध्यम से कैदियों को तकनीकी शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे रिहाई के बाद सम्मानजनक आजीविका के साथ समाज में पुनः स्थापित हो सकें।

मुख्य न्यायाधीश के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए महानिरीक्षक (कारागार) बी सतीश बालन व न्यायिक अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला कारागार भोंडसी पहुंचा। न्यायिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से एडीजे अमित ग्रोवर, सुनील चौहान एडीजे, सुनील दीवान एडीजे, महावीर सिंह एडीजे, रजत सीजेएम, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राकेश कादियान भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक ने कारागार में आईटीआई से संबंधित अवसंरचना, प्रशिक्षण क्षमताओं तथा सुविधाओं का अवलोकन करते तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कारागार अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी व्यवस्थाएं मुख्य न्यायाधीश के आगमन से पूर्व सुचारू और मानकों के अनुरूप पूरी हो सकें। कारागार अधीक्षक विवेक चौधरी ने कार्यक्रम को लेकर महानिरीक्षक को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश छ: दिसंबर को पहले जिला कारागार में स्किल डेवलपमेंट सेंटर और निर्माण सदन का दौरा करेंगे। इसके उपरांत वे आरटीसी, भोंडसी में सेमिनार को संबोधित करेंगे।

न्यायिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप, जेल रेडियो, कंप्यूटर लैब, इलेक्ट्रॉनिक्स लैब, फिजिक्स लैब, संगीतशाला, सैलून और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण सामग्री, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा कैदियों की भागीदारी को विस्तार से परखा। एडीजे अमित ग्रोवर ने कहा कि आईटीआई सहित विभिन्न कौशल केंद्र कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अत्यंत प्रभावी साबित होंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव