Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़

Chandigarh Attack : चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, जांच एजैंसियां Alert

13 सितंबर, 2024 12:33 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के पूर्व एस.पी. के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक में बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है। दरअसल सोशल मीडिया पर हैप्पी पासिया के अकाऊंट पर एक पोस्ट अपलोड की गई है, जिसमें उक्त संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं पोस्ट में जालंधर के नकोदर में घटी 1986 की घटना का भी जिक्र किया गया है। बता दें कि गत दिवस चंडीगढ़ के सैक्टर 10 स्थित कोठी नं. 575 में ग्रेनेड अटैक से प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन व जांच एजैंसियां लगातार इस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज को कब्जे में लिया है तथा बारीकी से संदिग्धों की जांच की जा रही है। वहीं जांच एजैंसियां इस वायरल पोस्ट की भी जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक शक है की पाकिस्तान में बैठे रिंदा और USA में बैठे हैप्पी पासिया ने चंडीगढ़ में कोठी में हैंड ग्रेनेड अटैक को अपने लोकल स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिलवाया है। सूत्रों के मुताबिक शूटर्स और उनके हैंडलर्स को ये जानकारी ही नहीं थी की पूर्व एसपी साल 2023 में अपनी हत्या की साजिश के खुलासे के बाद ये कोठी छोड़ कर चले गए हैं। वो ये मानकर चल रहे थे की कोठी में अब भी पूर्व एसपी रह रहे हैं इसलिए अटैक करवाया गया, लेकिन अब इस कोठी में कोई और परिवार रहता है।

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और USA में बैठा खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पचिया दोनों मिलकर ISI के इशारे पर पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं।

जिक्रयोग्य है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक कोठी में बुधवार को एक ऑटो से आए कुछ लोगों ने ग्रेनेड फेंक कर हमला किया, जिससे घर के टूट गए थे। हाउस नंबर 575 में घर का शीशा टूट जाने की बात सामने आई थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी, लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन व जांच एजैंसियों में इस अटैक के बाद खलबली मच गई।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान