Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

Cervical Cancer Alert: कम उम्र की महिलाओं में क्यों बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर, जानें क्या हैं इसके मुख्य कारण

12 सितंबर, 2025 05:29 PM

दुनियाभर में कैंसर एक गंभीर समस्या बन चुका है, और इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में प्रभावित हो रही हैं। महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक है सर्वाइकल कैंसर। पहले यह बीमारी आमतौर पर अधिक उम्र की महिलाओं में पाई जाती थी, लेकिन अब कम उम्र की लड़कियां और महिलाएं भी इसकी चपेट में आ रही हैं। जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्या है सर्वाइकल कैंसर?
सफदरजंग अस्पताल की पूर्व डॉक्टर सलोनी चड्ढा के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) की कोशिकाओं में होता है। सर्विक्स गर्भाशय को योनि से जोड़ता है। जब ये कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो कैंसर का रूप ले लेती हैं। 2020 में एक अध्ययन के मुताबिक, 6,04,000 महिलाएं इस कैंसर से पीड़ित पाई गई थीं, जिनमें से 3,42,000 की मौत हो गई।

कम उम्र में मामले बढ़ने के कारण
जागरूकता और जांच की कमी: कैंसर से पहले होने वाले बदलावों का पता लगाने के लिए पैप स्मीयर टेस्ट होता है। हालांकि, जागरूकता और मेडिकल सुविधाओं की कमी के कारण बहुत कम महिलाएं यह टेस्ट कराती हैं, जिससे बीमारी का पता देर से चलता है।

HPV वायरस का बढ़ता खतरा: ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) एक यौन संचारित वायरस है। यदि यह वायरस लंबे समय तक शरीर में रहता है और आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो यह गर्भाशय की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
धूम्रपान: आजकल कम उम्र की महिलाओं में भी धूम्रपान की आदत बढ़ रही है। लगातार धूम्रपान करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरस और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
लक्षणों को नजरअंदाज करना: योनि से बार-बार असामान्य डिस्चार्ज या बदबू आना, थकान, पीठ में दर्द या अनियमित पीरियड्स जैसे शुरुआती लक्षणों को महिलाएं अक्सर सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव कैसे करें?
HPV वैक्सीन लगवाएं: यह इस कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
सुरक्षित यौन संबंध बनाएं: असुरक्षित संबंध बनाने से बचें, क्योंकि HPV वायरस इसी तरह फैलता है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: हेल्दी खाना खाएं और नियमित व्यायाम करें।
धूम्रपान से दूरी बनाएं: धूम्रपान और तंबाकू का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें।
नियमित जांच: अगर आपको लगातार थकान, पीठ दर्द, यौन संबंध के बाद ब्लीडिंग या बदबूदार डिस्चार्ज जैसे लक्षण दिखें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच कराएं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर