चंडीगढ़: यहां सैक्टर-43 आई. एस.बी. टी. के एक शौचालय में 7 दिन की बच्ची को छोड़ने वाले युवक और युवती को पकड़ने के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं।
इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों की तस्वीरें पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पुलिस को भेजी हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी लड़की और लड़के का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
सेक्टर-36 थाने पुलिस को बच्ची छोड़ने वाले लड़का-लड़की जम्मू-कश्मीर से आ रही प्राइवेट बस से उतर सी.सी.टी.वी. कैमरे में देखे गए। चंडीगढ़ पुलिस की टीमें जम्मू-कश्मीर तक के सभी बस स्टॉप पर आरोपियों की तस्वीरें लेने और उसकी पहचान करने में जुटी हुई हैं।