Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Budget 2026: पहली बार बिना वित्त सचिव के तैयार हो रहा बजट 2026-27, 1 फरवरी को पेश होने की संभावना

07 जनवरी, 2026 09:12 PM

आम बजट 2026-27 इस बार कई मायनों में अलग हो सकता है। परंपरा से हटकर इस बार बजट 1 फरवरी, रविवार को पेश किए जाने की संभावना है लेकिन तारीख से भी ज्यादा चर्चा इस बात की है कि बजट की तैयारियां बिना किसी वित्त सचिव के चल रही हैं।

आमतौर पर वित्त सचिव वित्त मंत्रालय का सबसे वरिष्ठ अधिकारी होता है और बजट प्रक्रिया की निगरानी, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और अहम नीतिगत फैसलों में उसकी अहम भूमिका होती है। बजट मशीनरी को दिशा देने की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर होती है।

सेवानिवृत्ति के बाद खाली पड़ा है पद
वित्त सचिव पद पर आखिरी बार अजय सेठ तैनात थे, जो 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्हें बीमा नियामक IRDAI का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उनसे पहले तुहिन कांता पांडे इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं। फिलहाल सरकार ने इस पद के लिए किसी नए अधिकारी की घोषणा नहीं की है।

बजट पर कैसे चल रहा है काम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त सचिव के बिना भी बजट तैयार करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से आगे बढ़ रही है। आर्थिक मामलों, व्यय और राजस्व विभाग मिलकर बजट से जुड़े आंकड़ों, नीतियों और प्रस्तावों पर काम कर रहे हैं।

इस बार बजट की जिम्मेदारी एक तरह से सामूहिक नेतृत्व के तहत निभाई जा रही है। मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का व्यापक अनुभव है। प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर से जुड़े बोर्डों के प्रमुख भी बजट से संबंधित अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

सरकार का कहना है कि वित्त सचिव का पद खाली होने से बजट की गुणवत्ता या समय-सीमा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, यह बजट आम जनता और अर्थव्यवस्था के लिए क्या नया लेकर आएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे