Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की 'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

राष्ट्रीय

BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील

08 सितंबर, 2026 12:14 PM

BRICS सम्मेलन 2026 के तीन दिनों (11 से 13 सितंबर) के दौरान अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के आवागमन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।

ट्रैफिक डायवर्जन और VVIP मूवमेंट के कारण राजधानी की सड़कों पर अस्थायी नियंत्रण संभव

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी पोस्ट में कहा गया, “BRICS समिट 2026 के दौरान अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के आने-जाने को देखते हुए, नई दिल्ली और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है।”

यात्रियों के लिए खास निर्देश
एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि जहां संभव हो, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। नियंत्रित इलाकों और VVIP मूवमेंट वाले रास्तों से अनावश्यक यात्रा से बचें। सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित या अनधिकृत जगहों पर गाड़ी पार्क न करें। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि वे काफी पहले निकलें, क्योंकि संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण देरी हो सकती है।

ताजा जानकारी के लिए कहां देखें?
दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म को फॉलो करने की भी अपील की गई है, ताकि ट्रैफिक संबंधी नवीनतम अपडेट मिलते रहें। राष्ट्रीय राजधानी में BRICS समिट की तैयारियां जोरों पर हैं। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के कारण दिल्ली और NCR के होटलों के किराए में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें, ताकि समिट सुचारू रूप से संपन्न हो सके और आम यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा

BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा

मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की

मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की

पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी

पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी

बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले

बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत

2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह

2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह

सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर

अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर

‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश

‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश