Sunday, September 13, 2026
BREAKING
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

राष्ट्रीय

BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया

13 सितंबर, 2026 03:32 PM

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आयोज‍ित रात्र‍िभोज के दौरान मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने मिस्र, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान समेत कई विश्व नेताओं, यूएन महासचिव और डब्‍ल्‍यूटीओ महानिदेशक से मुलाकात को यादगार पल बताया। इस दौरान विश्व नेताओं के साथ वैश्‍व‍िक शांति के प्रयासों पर भी चर्चा की गई।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत गाना गया
इससे पहले पीएम अनवर इब्राहिम ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शाम को खुशनुमा बनाते हुए किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गाया। रात्र‍िभोज के दौरान, जब पियानो पर धुन बज रही थी, उन्होंने 1965 की फिल्म ‘तीन देवियां’ का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाना शुरू किया। क‍िशोर कुमार के इस गाने की धुन पूरे हॉल में गूंजने लगी। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की शानदार प्रस्तुति ने पूरी शाम को खुशनुमा बना द‍िया।

रात्र‍िभोज की जानकारी एक्स पर साझा की
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्‍ट पर 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आयोज‍ित रात्र‍िभोज की जानकारी साझा की। उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”कल रात 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज समारोह में मुझे कई विश्व नेताओं और मित्रों से बातचीत करने का अवसर मिला। इनमें मिस्र के राष्ट्रपति, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति, उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व व्यापार संगठन (डब्‍ल्‍यूटीओ) के महानिदेशक शामिल थे।

दुनिया की मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा
उन्‍होंने बताया क‍ि हमारी बातचीत में दुनिया की मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, खासकर गाजा में चल रहे संघर्ष, वहां की मानवीय स्थिति और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर। यह हालात ऐसे हैं जिनमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से दुनिया के नेताओं को एकजुट होकर खून-खराबा रोकने और स्थायी व न्यायपूर्ण समाधान खोजने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।

पश्चिम एशिया के संघर्ष से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा
पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा क‍ि अगले महीने जब मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे, तब मलेशिया और मिस्र के बीच संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर और विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्‍होंने बताया क‍ि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई बातचीत में हमने जंगलों में लगने वाली आग और पश्चिम एशिया के संघर्ष से जुड़े उन मुद्दों पर भी चर्चा की, जिन पर सहमति और संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है। मैंने उन्हें एक बार फिर मलेशिया आने का निमंत्रण दिया और अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द यात्रा करें, ताकि दोनों देशों के बीच लंबित द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करके उन्हें अंतिम रूप दिया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की

BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

चीन और भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार हैं : राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन और भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार हैं : राष्ट्रपति शी जिनपिंग

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

सहयोग से संचालित ब्रिक्स ज्यादा समावेशी और समृद्ध दुनिया के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

सहयोग से संचालित ब्रिक्स ज्यादा समावेशी और समृद्ध दुनिया के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शेयर किया ब्रिक्स समिट का खास वीडियो, शी जिनपिंग और पुतिन संग दिखी शानदार बॉन्डिंग

पीएम मोदी ने शेयर किया ब्रिक्स समिट का खास वीडियो, शी जिनपिंग और पुतिन संग दिखी शानदार बॉन्डिंग

ब्रिक्स वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाने में सक्षम : यूएन महासचिव के प्रवक्ता

ब्रिक्स वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाने में सक्षम : यूएन महासचिव के प्रवक्ता