Saturday, September 12, 2026
BREAKING
ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व BRICS Summit : 7 साल बाद भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दो दिवसीय समिट में लेंगे भाग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन BRICS Summit: दिल्ली में आज सुबह साढ़े नौ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात संबंधी पाबंदियां रहेंगी लागू ब्रिक्स बिजनेस फोरम में छाया रहा होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा, इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की आशंका मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

राष्ट्रीय

BRICS Summit: दिल्ली में आज सुबह साढ़े नौ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात संबंधी पाबंदियां रहेंगी लागू

12 सितंबर, 2026 11:09 AM

राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के मद्देनजर आज शनिवार को कई प्रमुख सड़कों पर यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी।
दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक कई सड़कों पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। यातायात प्रतिबंधों का विशेष रूप से असर भारत मंडपम/प्रगति मैदान के आसपास की सड़कों पर पड़ेगा। मध्य दिल्ली क्षेत्र को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण मार्गों पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

परामर्श में चिह्नित प्रमुख मार्गों में रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट/सी-हेक्सागन क्षेत्र, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड, एनएच-48 और परेड रोड के अलावा लुटियंस दिल्ली क्षेत्र की कई सड़कें शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और जहां भी संभव हो, मेट्रो का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल करने और सुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने को भी कहा है।

पुलिस ने कहा कि आपातकालीन और आवश्यक सेवा वाले वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा। भारत 12 और 13 सितंबर को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

BRICS Summit : 7 साल बाद भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दो दिवसीय समिट में लेंगे भाग

BRICS Summit : 7 साल बाद भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दो दिवसीय समिट में लेंगे भाग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में छाया रहा होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा, इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की आशंका

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में छाया रहा होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा, इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की आशंका

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अमेरिका में 'जी20 ऊर्जा मंत्रियों' की बैठक में हिस्सा लेंगे

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अमेरिका में 'जी20 ऊर्जा मंत्रियों' की बैठक में हिस्सा लेंगे

भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात

भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा- सज्जनों की संगति से मजबूत होते हैं संस्कार

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा- सज्जनों की संगति से मजबूत होते हैं संस्कार

BRICS समिट के लिए दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, राष्ट्रपति पुतिन समेत विदेशी मेहमानों की आवाजाही पर विशेष नजर

BRICS समिट के लिए दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, राष्ट्रपति पुतिन समेत विदेशी मेहमानों की आवाजाही पर विशेष नजर

BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार, पीएम मोदी ने सकारात्मक और सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद

BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार, पीएम मोदी ने सकारात्मक और सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद

छत्तीसगढ़ में आज शिवराज सिंह चौहान का दौरा, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

छत्तीसगढ़ में आज शिवराज सिंह चौहान का दौरा, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

2030 तक भारत-रूस के बीच 100 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य, पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी तेज करने का किया आह्वान

2030 तक भारत-रूस के बीच 100 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य, पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी तेज करने का किया आह्वान