Sunday, September 06, 2026
BREAKING
स्टार्टअप्स को लैब से बाजार तक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का माध्यम बनना चाहिए: डॉ. जितेंद्र सिंह भारत की स्पेस उड़ान को नई रफ्तार, 2030 तक सालाना 50 लॉन्च का लक्ष्य: पवन गोयनका सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त BRICS India 2026: अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए सजी नई दिल्ली, NDMC ने साझा की तैयारियों की भव्य तस्वीर बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई भारत की ऐतिहासिक वैश्विक विजय: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवंबर को घोषित हुआ ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी... कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

राष्ट्रीय

BRICS India 2026: अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए सजी नई दिल्ली, NDMC ने साझा की तैयारियों की भव्य तस्वीर

06 सितंबर, 2026 07:18 PM

12 और 13 सितंबर 2026 को भारत मंडपम में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने राष्ट्रीय राजधानी की प्रमुख सड़कों, बाजारों, होटल क्षेत्रों और वीआईपी मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, रोशनी और यातायात मार्गों की सुगमता पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयारियों को तेज कर दिया है।

इस बीच, एनडीएमसी के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी तैयारियों को लेकर कुछ तस्वीरें और ब्रिक्स इंडिया 2026 का लोगो शेयर किया है। एक पोस्ट में उन्होंने ब्रिक्स इंडिया 2026 का लोगो शेयर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्थानों पर एनडीएमसी द्वारा 2026 के ब्रिक्स समिट का स्वागत और स्मरण करने के लिए इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि हमारे गोलचक्करों पर रोशनी और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है।

इससे पहले न्यू दिल्ली मुंसिपल काउंसिल ऑफिशियल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नई दिल्ली, दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले, एनडीएमसी व्यापक सौंदर्यीकरण और सड़क सुधार कार्यों के माध्यम से नई दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों को एक नया और जीवंत रूप दे रहा है। गड्ढों से मुक्त सड़कों, बेहतर फुटपाथों और स्पष्ट ज़ेबरा क्रॉसिंग से लेकर थीम आधारित पेंटिंग, रोशन फव्वारों और उन्नत फुटपाथों तक, हर पहलू को सावधानीपूर्वक बेहतर बनाया जा रहा है ताकि एक स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक स्वागत योग्य शहर का निर्माण हो सके। नई दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों को गर्व, उद्देश्य और वैश्विक स्वागत की भावना के साथ रूपांतरित किया जा रहा है।”

इससे पहले एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पालिका केंद्र स्थित एनडीएमसी का एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर 5 से 14 सितंबर तक चौबीसों घंटे काम करेगा। साथ ही, यातायात की निगरानी और कॉल अटेंड करने के लिए एक कंट्रोल रूम भी मौजूद रहेगा। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि प्रत्येक तीन शिफ्ट में निदेशक या संयुक्त निदेशक स्तर के दो अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि 11 विंगों को रात्रि ड्यूटी सौंपी गई है ताकि किसी भी समस्या का समय पर समाधान किया जा सके।

अधिकारी ने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि संबंधित विभाग के प्रभारी कॉल अटेंड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोधी रोड, तिलक मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, शांतिपथ और जाकिर हुसैन रोड सहित पांच स्थानों पर विशेष रूप से धुंध का छिड़काव किया जाएगा। तैयारियों में 17 प्रमुख गोल चक्करों, 11 होटलों और 10 एनडीएमसी भवनों पर सजावटी प्रकाश व्यवस्था के अलावा 15 स्थानों पर फूलों के बोर्ड, नौ स्थानों पर फूलों के फव्वारे और प्रमुख सड़कों और महत्वपूर्ण चौराहों के किनारे 15,000 से अधिक फूलों के गमले शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

स्टार्टअप्स को लैब से बाजार तक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का माध्यम बनना चाहिए: डॉ. जितेंद्र सिंह

स्टार्टअप्स को लैब से बाजार तक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का माध्यम बनना चाहिए: डॉ. जितेंद्र सिंह

भारत की स्पेस उड़ान को नई रफ्तार, 2030 तक सालाना 50 लॉन्च का लक्ष्य: पवन गोयनका

भारत की स्पेस उड़ान को नई रफ्तार, 2030 तक सालाना 50 लॉन्च का लक्ष्य: पवन गोयनका

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, PG की तरह हो रही थी इस्तेमाल; छात्र दबे

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, PG की तरह हो रही थी इस्तेमाल; छात्र दबे

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं