Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की 'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

राष्ट्रीय

BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा

08 सितंबर, 2026 12:15 PM

भारत 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में 18वें BRICS समिट की मेजबानी करने जा रहा है। यह समिट उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों के इस महत्वपूर्ण मंच के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। भारत की अध्यक्षता का थीम है— “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी”। इसके जरिए भारत एजेंडे को सामान्य राजनीतिक समन्वय से आगे बढ़ाकर व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, शहरी विकास, स्टार्टअप्स और जलवायु कार्रवाई जैसे क्षेत्रों में ठोस सहयोग की ओर ले जाना चाहता है।

BRICS की शुरुआत 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन के गठबंधन के रूप में हुई थी। 2011 में दक्षिण अफ्रीका शामिल होने के बाद यह BRICS बना। 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और यूएई तथा 2025 में इंडोनेशिया के शामिल होने से अब इसमें 11 पूर्ण सदस्य देश हैं। साथ ही पार्टनर देशों की सूची भी बढ़ रही है।

चार स्तंभों पर आधारित भारत का फ्रेमवर्क
भारत की अध्यक्षता चार मुख्य स्तंभों पर टिकी है। पहला है रेजिलिएंस, जिसका लक्ष्य संस्थानों, समाजों और अर्थव्यवस्थाओं को सप्लाई-चेन रुकावटों, स्वास्थ्य संकट, भू-राजनीतिक झटकों और जलवायु जोखिमों से मजबूत बनाना है। दूसरा स्तंभ इनोवेशन है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा-आधारित सिस्टम पर जोर देता है। तीसरा है कोऑपरेशन, जो व्यापार प्रवाह, संस्थागत संपर्क, विकास वित्त और आर्थिक नीतियों के समन्वय को बढ़ाने पर केंद्रित है। चौथा स्तंभ सस्टेनेबिलिटी है, जो जलवायु कार्रवाई, ग्रीन फाइनेंस, ऊर्जा संक्रमण और सतत विकास को बढ़ावा देता है।

व्यापार, MSME और स्टार्टअप्स पर फोकस
आर्थिक शासन और व्यापार के क्षेत्र में BRICS ने 2030 के लिए आर्थिक साझेदारी रणनीति को आगे बढ़ाया है और WTO आधारित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन दोहराया है। सदस्य देशों ने BRICS ग्लोबल वैल्यू चेन्स एक्शन प्लान 2026-2030 अपनाया है। भारत ने छोटे व्यवसायों के लिए BRICS इनवॉइस डिस्काउंटिंग मैकेनिज्म और BRICS MSME कोऑपरेशन पोर्टल का प्रस्ताव रखा है। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए BRICS इनक्यूबेटर नेटवर्क और BRICS स्टार्टअप इनोवेशन फंड का सुझाव दिया गया है।

कृषि, स्वास्थ्य और ऊर्जा में ठोस पहल
कृषि क्षेत्र में डिजिटल एग्रीकल्चर नेटवर्क, किसानों के अधिकारों पर वैश्विक मंच और “BRICS AGRIN” पहल शामिल हैं। स्वास्थ्य में चंडीगढ़ में 16वें BRICS स्वास्थ्य मंत्री घोषणापत्र के बाद सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, महामारी तैयारी और मानसिक स्वास्थ्य सहयोग पर जोर दिया गया है। ऊर्जा सुरक्षा के लिए स्मार्ट ग्रिड सिद्धांतों को अपनाया गया और रिन्यूएबल एनर्जी, हाइड्रोजन तथा कार्बन-कैप्चर पर सहयोग बढ़ाने के लिए डिजिटल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया गया।

जलवायु, शहरी विकास और डिजिटल सहयोग
जलवायु रेजिलिएंस के लिए शहरी बुनियादी ढांचे के स्वैच्छिक सिद्धांत अपनाए गए हैं। भारत ने BRICS अर्बन रिसर्च नॉलेज नेटवर्क और BRICS अर्बन मोबिलिटी हब का प्रस्ताव रखा है। डिजिटल क्षेत्र में BRICS डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर रिपॉजिटरी और लॉजिस्टिक्स सप्लाई-चेन सहयोग फ्रेमवर्क प्रस्तावित हैं। मानव पूंजी विकास के लिए BRICS CONNECT नेटवर्क, यूथ कोऑपरेशन फ्रेमवर्क और महिलाओं की डिजिटल क्षमता बढ़ाने की पहल शामिल हैं।

भारत की अध्यक्षता का लक्ष्य सदस्य देशों को व्यावहारिक और विकास-केंद्रित परिणामों के लिए एकजुट करना, ग्लोबल साउथ के लिए रचनात्मक मंच के रूप में BRICS की भूमिका को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय शासन में सार्थक सुधार लाना है। नई दिल्ली समिट इन पहलों को ठोस नतीजों में बदलने का अवसर प्रदान करेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील

BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील

मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की

मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की

पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी

पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी

बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले

बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत

2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह

2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह

सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर

अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर

‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश

‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश