Friday, September 11, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल 8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

राष्ट्रीय

BRICS समिट के लिए दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, राष्ट्रपति पुतिन समेत विदेशी मेहमानों की आवाजाही पर विशेष नजर

11 सितंबर, 2026 11:12 AM

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार से शुरू हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के 15,000 जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। भारत मंडपम में होने वाले सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली के संवेदनशील इलाकों और विदेशी मेहमानों की आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

500 से अधिक CCTV कैमरों से 24 घंटे निगरानी

दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से 18वां BRICS शिखर सम्मेलन शुरू होगा। राष्ट्रीय राजधानी में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 500 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनमें हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों के साथ चेहरे की पहचान और वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने वाली प्रणालियां भी शामिल हैं। इनके जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

वीवीआईपी काफिलों के दौरान अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध

दिल्ली यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि BRICS सम्मेलन के मद्देनजर पूरी दिल्ली बंद नहीं होगी। हालांकि, अति गणमान्य व्यक्तियों (वीवीआईपी) के काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से वाहनों को रोका जा सकता है। जरूरत के अनुसार मार्ग परिवर्तन और कुछ रास्तों पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।

सुरक्षा स्थिति के अनुसार सामान्य यातायात जारी रहेगा

अधिकारियों के अनुसार, जहां सुरक्षा व्यवस्था अनुमति देगी, वहां यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के काफिले के गुजरने के दौरान आम वाहनों पर रोक की कोई निश्चित अवधि नहीं होगी। सुरक्षा स्थिति और परिस्थितियों के आधार पर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

आम लोगों को कम से कम परेशानी देने की कोशिश

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था इस तरह तैयार की गई है कि विदेशी मेहमानों को कड़ी सुरक्षा मिले और आम जनता को कम से कम परेशानी हो। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आम लोगों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और यातायात व्यवस्था को लेकर पहले ही परामर्श जारी किए जा चुके हैं।

पुतिन दिल्ली पहुंचे, शी चिनफिंग के आने की पुष्टि

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। वहीं, चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की है। सात साल के अंतराल के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा होगी।

कई देशों के प्रमुख नेता होंगे शामिल

सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, अबू धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

हवाई अड्डे से सम्मेलन स्थल तक कड़ी सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने विदेशी नेताओं की आवाजाही के लिए चिह्नित मार्गों का व्यापक निरीक्षण किया है। साथ ही, कई सरकारी एजेंसियों और पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था हवाई अड्डे, विदेशी नेताओं के ठहरने वाले होटलों, भारत मंडपम और उन अन्य स्थानों तक रहेगी, जहां विदेशी मेहमान जाएंगे।

35 से अधिक सड़कें हो सकती हैं प्रभावित

यातायात पुलिस के अनुसार, सम्मेलन के दौरान 35 से अधिक सड़कें प्रभावित हो सकती हैं। इनमें मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग और एपीजे अब्दुल कलाम रोड प्रमुख हैं।

दक्षिणी दिल्ली में बढ़ सकता है यातायात दबाव

साकेत स्थित होटल से मध्य दिल्ली के बीच मिस्र के प्रतिनिधिमंडल की आवाजाही के कारण दक्षिणी दिल्ली की सड़कों पर, खासकर व्यस्त समय में, यातायात का दबाव बढ़ सकता है। पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना बनाते समय यातायात परामर्श को ध्यान में रखने की अपील की है।

एक दिन में 70-80 से ज्यादा हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट

अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन के बड़े स्तर को देखते हुए हर दिन कई बार ‘हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट’ होंगे। किसी विदेशी नेता को हवाई अड्डे से होटल, होटल से सम्मेलन स्थल और वहां से द्विपक्षीय बैठकों या अन्य कार्यक्रमों में ले जाने के दौरान एक दिन में पूरे शहर में करीब 70-80 या उससे अधिक ऐसे मूवमेंट हो सकते हैं।

वीवीआईपी आवाजाही से आम यातायात पर पड़ सकता है असर

अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक वीवीआईपी आवागमन के लिए अलग से यातायात नियंत्रण, मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंध और रूट डायवर्जन का समन्वय करना पड़ता है। इसी वजह से आम लोगों और यात्रियों पर इसका असर सामान्य वीआईपी दौरे की तुलना में काफी अधिक हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अमेरिका में 'जी20 ऊर्जा मंत्रियों' की बैठक में हिस्सा लेंगे

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अमेरिका में 'जी20 ऊर्जा मंत्रियों' की बैठक में हिस्सा लेंगे

भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात

भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा- सज्जनों की संगति से मजबूत होते हैं संस्कार

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा- सज्जनों की संगति से मजबूत होते हैं संस्कार

BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार, पीएम मोदी ने सकारात्मक और सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद

BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार, पीएम मोदी ने सकारात्मक और सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद

छत्तीसगढ़ में आज शिवराज सिंह चौहान का दौरा, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

छत्तीसगढ़ में आज शिवराज सिंह चौहान का दौरा, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

2030 तक भारत-रूस के बीच 100 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य, पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी तेज करने का किया आह्वान

2030 तक भारत-रूस के बीच 100 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य, पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी तेज करने का किया आह्वान

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा