Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
टीएमजेड वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगा : केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया BRICS: ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, ब्रिक्स शिक्षा बैठक में लेगा हिस्सा भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और कार्य समूह के सत्र किए जाएंगे आयोजित आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को स्थिर रखा, नहीं बढ़ेगी ईएमआई सीएटी में डिजिटल सुधारों से प्रशासनिक न्याय को मिली मजबूती: डॉ. जितेंद्र सिंह हॉर्मुज जलडमरूमध्य से 1,000 से ज्यादा जहाजों को सुरक्षित पार कराया: अमेरिकी सेना RBI फैसले से पहले बाजार में जोश, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति आज, RBI के फैसले पर बाजार की नजर LIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त समर्थन, ग्रीन-शू विकल्प के जरिए सरकार LIC में और हिस्सेदारी बेचेगी कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे अल्काराज

राष्ट्रीय

BRICS: ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, ब्रिक्स शिक्षा बैठक में लेगा हिस्सा

05 अगस्त, 2026 12:17 PM

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुधवार से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुरू हो रही है। यह बैठक 5 से 7 अगस्त तक चलेगी। इसमें 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

ईरान से भी एक प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में हिस्सा लेने भारत पहुंचा है। ईरान के विज्ञान, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कार्यवाहक मंत्री डॉ. मसूद शमश बख्श और प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विभाग के उपमंत्री डॉ. मोहम्मद नबी शाहिकी ताश बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। वे भुवनेश्वर में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

इसकी जानकारी ईरानी दूतावास के आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी गई। ईरान के दूतावास ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान ईरानी प्रतिनिधि भारत के कई अग्रणी वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों का दौरा भी करेंगे।

इस बैठक का आयोजन तीन दिन तक होगा, जिसमें 5 अगस्त को ब्रिक्स शिक्षा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हो रही है। 6 अगस्त को मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त चर्चा होगी और 7 अगस्त को 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की आधिकारिक बैठक होनी है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी भी शामिल होंगे। इस बैठक में सदस्य देशों के बीच शिक्षा सहयोग, नवाचार और कौशल विकास जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।

भारत ने इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान युवाओं की भागीदारी को सबसे ज्यादा महत्व दिया है। इसी सोच के साथ ‘मॉडल ब्रिक्स’ नाम की एक छात्र-केंद्रित पहल शुरू की गई है। यह पहल ब्रिक्स की मंत्रिस्तरीय बैठकों के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाएगी। इसका मकसद युवा नागरिकों को ब्रिक्स की प्रक्रिया से जोड़ना है। साथ ही उन्हें कूटनीति, बहुपक्षीय सहयोग और सहमति बनाने के तरीके समझाने में मदद करना है।

भुवनेश्वर में हो रही यह बैठक शिक्षा के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

टीएमजेड वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगा : केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

टीएमजेड वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगा : केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और कार्य समूह के सत्र किए जाएंगे आयोजित

भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और कार्य समूह के सत्र किए जाएंगे आयोजित

सीएटी में डिजिटल सुधारों से प्रशासनिक न्याय को मिली मजबूती: डॉ. जितेंद्र सिंह

सीएटी में डिजिटल सुधारों से प्रशासनिक न्याय को मिली मजबूती: डॉ. जितेंद्र सिंह

LIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त समर्थन, ग्रीन-शू विकल्प के जरिए सरकार LIC में और हिस्सेदारी बेचेगी

LIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त समर्थन, ग्रीन-शू विकल्प के जरिए सरकार LIC में और हिस्सेदारी बेचेगी

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देहरादून में सभी स्कूल बंद, सीएम धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देहरादून में सभी स्कूल बंद, सीएम धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे: पश्चिम पाकिस्तानी से आए शरणार्थियों ने 5 अगस्त को बताया 'आजादी का पर्व'

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे: पश्चिम पाकिस्तानी से आए शरणार्थियों ने 5 अगस्त को बताया 'आजादी का पर्व'

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

TVK सरकार पेश करेगी पहला बजट, नई योजनाओं और सुधारों पर रहेगा फोकस

TVK सरकार पेश करेगी पहला बजट, नई योजनाओं और सुधारों पर रहेगा फोकस

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे तीन कांवड़ियों को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे तीन कांवड़ियों को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'