Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

Breast Cancer की होती हैं 4 स्टेज, जानिए किस स्टेज तक है बचने की संभावना

30 अक्टूबर, 2024 06:21 PM

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस हिना खान को तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ है और वे कीमोथेरेपी ले रही हैं। भारत में विभिन्न उम्र की सैकड़ों महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की अलग-अलग स्टेज से जूझ रही हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि जितनी जल्दी कैंसर का पता चलता है, उतना ही इलाज करना आसान और प्रभावी होता है। आइए जानते हैं ब्रेस्‍ट कैंसर की कौन-कौन सी स्‍टेज होती हैं और इनमें मरीज के ठीक होने की कितनी संभावना होती है?

ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज

स्टेज-1 कैंसर
स्थिति: इस स्टेज में कैंसर छोटा होता है और आमतौर पर ब्रेस्ट टिश्यू में ही सीमित होता है। कभी-कभी यह ब्रेस्ट के पास के लिम्फ नोड्स में भी हो सकता है।

इलाज की संभावना: इसका इलाज करना आसान होता है, और मरीज के ठीक होने की संभावना 90% होती है।

स्टेज-2 कैंसर
स्थिति: यह ब्रेस्ट कैंसर की दूसरी स्टेज है और इसे भी अर्ली स्टेज माना जाता है। इस दौरान कैंसर के टिश्यू ब्रेस्ट और उसके आस-पास के लिम्फ नोड्स में फैल सकते हैं।

इलाज की संभावना: इसमें मरीज के ठीक होने की संभावना 80% होती है।

स्टेज-3 कैंसर
स्थिति: यह स्टेज एडवांस होती है। इस दौरान कैंसर सेल्स ब्रेस्ट के साथ-साथ लगभग 10 लिम्फ नोड्स तक फैल जाते हैं।

इलाज की संभावना: इसमें 60 से 70% मरीजों के ठीक होने की संभावना होती है।

स्टेज-4 कैंसर
स्थिति: यह ब्रेस्ट कैंसर की अंतिम और सबसे गंभीर स्टेज है। इसमें कैंसर ब्रेस्ट और लिम्फ नोड्स के अलावा शरीर के अन्य अंगों जैसे हड्डियों और फेफड़ों तक फैल चुका होता है।

इलाज की संभावना: इस स्टेज में मरीज के बचने की संभावना 40% या उससे कम होती है।

सेल्फ एग्जामिनेशन: बचाव का एकमात्र तरीका

डॉ. जीके रथ के अनुसार, आज ब्रेस्ट कैंसर का बेहतरीन इलाज मौजूद है, लेकिन इसका कोई प्रिवेंशन या वैक्सीन नहीं है। इसलिए, इसका अर्ली डिटेक्शन बेहद जरूरी है।

सेल्फ एग्जामिनेशन के तरीके

महिलाएं हर महीने अपने ब्रेस्ट का सेल्फ एग्जामिनेशन करें। जांचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें:

  • ब्रेस्ट और आसपास के हिस्से में गांठ या दर्द तो नहीं है?
  • निप्पल से कोई रिसाव तो नहीं है?
  • ब्रेस्ट का आकार सामान्य है या असामान्य हो रहा है?
  • ब्रेस्ट लाल या सूजा तो नहीं है?

इन तरीकों से महिलाएं जल्दी से कैंसर का पता लगा सकती हैं और सही समय पर इलाज ले सकती हैं। नियमित सेल्फ एग्जामिनेशन से ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन