Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

Breast Cancer से बचाव के लिए 30 के बाद महिलाओं को करवानी चाहिए ये मेडिकल स्क्रीनिंग

13 मार्च, 2025 07:30 PM

महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन कुछ बीमारियों को समय पर पहचानना बेहद जरूरी है। महिलाओं के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए नियमित मेडिकल स्क्रीनिंग एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां 30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए कुछ जरूरी टेस्टों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करवाना चाहिए ताकि स्वास्थ्य समस्याओं को समय रहते रोका जा सके।

30 के बाद स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी
30 की उम्र के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य में बदलाव आना शुरू हो जाता है, और कुछ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, यदि इनका समय रहते पता चल जाए तो इनका इलाज किया जा सकता है या इन्हें रोका जा सकता है। इसलिए, नियमित रूप से मेडिकल टेस्ट कराना महत्वपूर्ण है, ताकि किसी भी बीमारी का इलाज जल्द से जल्द किया जा सके।

महिलाओं को जरूरी 5 मेडिकल टेस्ट करवाने चाहिए
महिलाएं अक्सर घर-परिवार का ख्याल तो रखती हैं, लेकिन अपनी सेहत की ओर ध्यान नहीं देतीं। यहां कुछ महत्वपूर्ण मेडिकल टेस्ट दिए जा रहे हैं जिन्हें महिलाओं को हर साल करवाना चाहिए-

स्तन कैंसर के लिए बीआरसीए जीन टेस्ट
35 साल के बाद महिलाओं को बीआरसीए जीन उत्परिवर्तन टेस्ट करवाना चाहिए। इस टेस्ट से स्तन कैंसर का जल्दी पता चलता है, खासकर यदि परिवार में स्तन कैंसर के मामले रहे हों।

जेनेटिक बीमारियों के लिए परीक्षण
यह टेस्ट महिला को किसी Genetics बीमारी के संकेत और जोखिम का पता लगाने में मदद करता है। यदि परिवार में कोई जेनेटिक बीमारी रही है, तो इस टेस्ट से यह पता चल सकता है कि वह महिला को तो नहीं हो सकती।

हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया और हाइपरट्राफिक कार्डियोमायोपैथी
उम्र बढ़ने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियां भी बढ़ सकती हैं। इस टेस्ट से महिलाओं को ह्रदय संबंधी बीमारियों, जैसे हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया और हाइपरट्राफिक कार्डियोमायोपैथी का पता चल सकता है।

35 साल के बाद अल्जाइमर का टेस्ट
35 की उम्र के बाद महिलाओं को अल्जाइमर की जांच करवानी चाहिए, क्योंकि इस बीमारी का कारण एपीओई जीन हो सकता है। यह टेस्ट यह पहचानने में मदद करता है कि क्या महिला अल्जाइमर की शिकार हो सकती हैं।

सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग
35 साल की उम्र के बाद सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग भी बेहद जरूरी है। इसमें सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाती है, और साथ ही एचपीवी जिनोटाइपिंग टेस्ट भी किया जाता है। यह टेस्ट महिलाओं में तेजी से बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।

स्वस्थ जीवन के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए खानपान और व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इसलिए, इन मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्टों को नियमित रूप से करवाना और स्वस्थ आदतें अपनाना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन