Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

Breaking : शहीद किसान शुभकरण सिंह को लेकर CM मान का बड़ा ऐलान

23 फ़रवरी, 2024 04:37 PM

खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। जानकारी के अनुसार सी.एम. मान ने ट्वीट में लिखा कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इतना ही नहीं शुभकरण की छोटी बहन को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही सी.एम. मान ने ट्वीट करते लिखा कि जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसान संघर्ष के दौरान खनौरी बार्डर पर शहीद हुए युवा किसान शुभकरण सिंह के परिवार का दुख बांटते हुए एकजुटता जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को घोषणा की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद के अलावा शुभकरण की बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की सीमा पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए इस शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को संकट से बाहर निकालने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। भगवंत सिंह मान ने परिवार की आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह से पूरी मदद और समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ दुख की घड़ी में खड़े रहना राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार शुभकरण के हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस युवक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। भगवंत सिंह मान ने अफसोस जताया कि शुभकरण को 'नफरत के साथ चलाई गई गोली' का शिकार बनाया गया, इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं होगी और उन्हें अपराध के अनुसार सजा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस युवक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच के बाद एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा देना यकीनी बनाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कठिन समय में भी राज्य सरकार पंजाब के अन्नदाता के साथ खड़ी है, जिनके रास्ते में पंजाब विरोधी ताकतें बाधाएं डाल रही है ताकि वे अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के लिए राजधानी में न जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने देश की आजादी, देश को अनाज के मामले में आत्म-निर्भर बनाने और देश की सीमाओं की रक्षा करने में बेमिसाल योगदान दिया है, लेकिन इसके बावजूद पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है, जो सरासर नाइंसाफी और धक्केशाही है।

आपको बता दें कि गत दिवस शुभकरण सिंह का शव लेने गांववासियों ने उसका पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था। गांववासियों की मांग थी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। शुभकरण सिंह की मौत के बाद परिवार भी बेहद सदमे में है। मृतक युवा किसान 2 बहनों का इकलौता भाई था। उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है और उनका पालन-पोषण उनकी दादी ने किया था। आपको बता दें कि एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले 9 दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर जब बढ़ने लगे तो हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले व प्लास्टिक की गोलियां दागी, जिसमें बठिंडा के बल्लो गांव के युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान