गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले में आज तड़के एक बार फिर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ जिले के गांव मीर कचाना में हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
कौन है घायल बदमाश?
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घायल बदमाश की पहचान रवि मसीह के रूप में हुई है। वह थाना घुमान कलां के गांव अटारी का रहने वाला है।
क्यों थी पुलिस को तलाश?
रवि मसीह 3 जून को कलानौर में एक दुकान पर हुई फायरिंग की वारदात का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में उसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और तभी से रवि मसीह की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान रवि मसीह की लात में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस की निगरानी में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।