Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनने की रेस में ये नाम, किसको मिल सकती है जिम्मेदारी?

26 जुलाई, 2024 12:49 PM

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के करीब 2 महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है। आने वाले कुछ दिनों में बीजेपी को नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक 1 अगस्त से पहले इसकी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि आने वाले कुछ महीनों में हरियाणा, महाराष्ट और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जेपी नड्डा के पास अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है क्योंकि नड्डा अध्यक्ष पद के साथ-साथ अन्य दो जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा में नेता सदन की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

इन नामों की चर्चा
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने की रेस में कई नाम आगे चल रहे हैं। इनमें सबसे आगे बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का नाम सबसे ऊपर है। विनोद तावड़े संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। संघ को भी विनोद तावड़े के नाम पर कोई आपत्ति नहीं होगी। तावड़े को संगठन का अनुभव भी है। विनोद तावड़े महाराष्ट्र से आते हैं। महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। महाराष्ट्र में इस समय महायुति की सरकार है। बिहार में प्रभारी बनाए जाने के बाद तावड़े नीतीश कुमार को अपने पाले में लेकर आए। इतना ही नहीं बिहार लोकसभा चुनाव के नतीजों भी बीजेपी के लिए अच्छे रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी कार्यकारी अध्यक्ष बनने की रेस में हैं।

केशव को उम्मीद
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी अध्यक्ष बनने की रेस में है। हाल ही में उन्होंने पहले लखनऊ और फिर दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो केशव मौर्य उत्तर प्रदेश की जगह अब दिल्ली में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केशव मौर्य के रिश्तों में तल्खी देखने को मिली है। 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। अब इन दोनों नेताओं की कलह खुलकर सामने आ गई है।

अनुराग ठाकुर का नाम भी रेस में
इसके अलावा, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का नाम भी रेस में है। अनुराग ठाकुर पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। अनुराग हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से पांचवीं बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। अनुराग ठाकुर युवा भी हैं और युवाओं के बीच लोकप्रिय भी हैं। इतना ही नहीं अनुराग ठाकुर की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता भी अधिक है। हालांकि, हिमाचल से होने के नाते उनके नाम पर शायह ही विचार किया जाए। क्योंकि जेपी नड्डा भी हिमाचल से आते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका