Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

Bitcoin दो महीने के हाई पर, $96,000 के पार पहुंचा दाम, जानें Top-10 क्रिप्टोकरेंसीज का हाल

14 जनवरी, 2026 07:34 PM

मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने मंगलवार, 14 जनवरी को $96,000 का अहम स्तर पार करते हुए दो महीने का हाई बना लिया। साल 2026 की शुरुआत से ही बिटकॉइन ने मजबूत रिकवरी दिखाई है और अब तक निवेशकों को 10% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।

CoinMarketCap के आंकड़ों के मुताबिक, बिटकॉइन फिलहाल 3.25% की तेजी के साथ $95,008.92 पर ट्रेड कर रहा है। इंट्रा-डे में यह 5% से ज्यादा उछलकर $96,011.62 तक पहुंच गया था। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में भी बिटकॉइन की चमक बनी रह सकती है।

क्यों बढ़ी बिटकॉइन की कीमत?
पिछले साल 2025 में बिटकॉइन का प्रदर्शन कमजोर रहा था और इसमें 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, 2026 की शुरुआत के साथ ही इसमें रिकवरी देखने को मिली, जिसे अमेरिका के दिसंबर CPI डेटा ने और मजबूती दी।

अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, दिसंबर में एनुअल इंफ्लेशन 2.7% रहा, जो नवंबर के बराबर और अनुमान के अनुरूप था। कोर इंफ्लेशन (फूड और एनर्जी को छोड़कर) 2.6% रहा, जो अनुमान से कम था।

इन आंकड़ों के आने से पहले बिटकॉइन $92,000 से नीचे कारोबार कर रहा था, लेकिन CPI डेटा जारी होने के कुछ ही मिनटों में इसमें करीब $1,500 की तेजी देखने को मिली।

आगे बिटकॉइन का ट्रेंड क्या रहेगा?
ब्लूमबर्ग से बातचीत में आर्कटिक डिजिटल के रिसर्च हेड जस्टिन डी’एनेथन का कहना है कि मीडियम टर्म में निवेशक ‘गोल्ड कैच-अप नैरेटिव’ के तहत बिटकॉइन में निवेश बढ़ा सकते हैं।

‘गोल्ड कैच-अप नैरेटिव’ उस स्थिति को दर्शाता है, जहां बिटकॉइन, चांदी या गोल्ड माइनिंग स्टॉक्स जैसे एसेट्स, सोने में पहले से आई तेजी के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपनी वैल्यू बढ़ाते हैं।

टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज का हाल
सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं, बल्कि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 की सभी क्रिप्टोकरेंसीज फिलहाल ग्रीन जोन में हैं। निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत दिख रहा है और शॉर्ट टर्म में क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव ट्रेंड बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख